जापानी महिला को पानी पूरी से हुआ प्यार, अब जापान में खोलने जा रही स्टॉल

एक जापानी महिला को भारत का मशहूर स्ट्रीट फूड पानी पूरी इतना पसंद आया कि वह इसे अपने देश जापान में बेचने की योजना बना रही है. शुरुआत में ट्राई किया गया यह स्नैक अब उसकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है.

Advertisement
भारत का खाना लोगों के दिलों में जगह बना लेता है. ( Photo: X/@@hermes_ooo) भारत का खाना लोगों के दिलों में जगह बना लेता है. ( Photo: X/@@hermes_ooo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

भारत का खाना सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अलग अंदाज के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है. जो भी विदेशी भारत आते हैं, वे यहां की संस्कृति के साथ-साथ स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर लेते हैं. खासकर पानी पूरी तो ऐसा स्नैक है, जिसे एक बार खाने के बाद भूल पाना मुश्किल होता है. अब एक जापानी महिला की कहानी इसी बात को साबित कर रही है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हर्मेस नाम की इस जापानी महिला को भारत का पानी पूरी इतना पसंद आ गया कि अब वह इसे अपने देश जापान में बेचने का प्लान बना रही हैं.

Advertisement

पहले बार में पसंद आया पानी पूरी
शुरुआत में उन्होंने इसे सिर्फ एक बार ट्राई किया था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनका फेवरेट स्नैक बन गया. अब हालत यह है कि वह हफ्ते में कई बार पानी पूरी खाती हैं और इसके बिना रहना उनके लिए मुश्किल हो गया है. हर्मेस ने अपने अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए, जहां लोगों ने उनकी कहानी को खूब पसंद किया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार पानी पूरी खाई, तो उन्हें इसका स्वाद बिल्कुल अलग और मजेदार लगा—खट्टा, मीठा और तीखा, सब कुछ एक साथ. यही वजह है कि वह बार-बार इसे खाने लगीं. दिलचस्प बात यह है कि हर्मेस के पति, जो आमतौर पर नए या विदेशी खाने से बचते हैं, वे भी पानी पूरी के दीवाने हो गए हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
हर्मेस ने मजाक में कहा कि उनके पति तो अब अक्सर पानी पूरी के बारे में सोचते रहते हैं. इससे साफ पता चलता है कि भारतीय खाने का स्वाद किसी भी देश के लोगों को आसानी से पसंद आ सकता है. अब हर्मेस ने एक बड़ा फैसला लिया है. वह जापान में पानी पूरी की दुकान खोलना चाहती हैं. उनका कहना है कि वह ऐसी जगह बनाना चाहती हैं, जहां लोग आसानी से चलते-फिरते इस स्वाद का मजा ले सकें.

यानी वह भारत के स्ट्रीट फूड कल्चर को जापान तक पहुंचाना चाहती हैं. सिर्फ बाहर खाना ही नहीं, हर्मेस ने घर पर भी पानी पूरी बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. उन्होंने इसके लिए एक DIY किट खरीदी है और खुद इसे बनाकर देख रही हैं. इसके अलावा, वह भारत के अलग-अलग इलाकों में जाकर पानी पूरी के अलग-अलग स्वाद को समझने की कोशिश कर रही हैं, ताकि वह अपने बिजनेस में बेहतर आइडिया ला सकें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement