100 रुपये में लंदन में क्या मिलता है? महिला का एक्सपेरिमेंट वायरल

लंदन में एक भारतीय महिला ने 100 रुपये में ग्रोसरी स्टोर से क्या खरीदा जा सकता है, इसका टेस्ट किया और अपना अनुभव इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में शेयर किया, जो किसी कड़वी सच्चाई से कम नहीं था.

Advertisement
100 रुपये में लंदन में पानी तक नहीं मिलता (Photos: @veggiewander/Instagram) 100 रुपये में लंदन में पानी तक नहीं मिलता (Photos: @veggiewander/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

लंदन जैसे महंगे शहर में 100 रुपये की कीमत क्या है? इस सवाल का जवाब एक भारतीय महिला के छोटे से एक्सपेरिमेंट ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.दरअसल, इंस्टाग्राम पर ट्रैवल टिप्स और एक्सपीरियंस शेयर करने वाले कपल गगन और अरुण ने एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में गगन 100 रुपये का नोट दिखाते हुए कहती हैं कि वो लंदन के एक ग्रोसरी स्टोर में जाकर देखेंगी कि इस रकम में क्या खरीदा जा सकता है.

Advertisement

सैंडविच भी निकला बजट से बाहर

दुकान में घुसते ही गगन ने सबसे पहले एक साधारण चीज सैंडविच उठाया. लेकिन जैसे ही उन्होंने कीमत देखी, वो चौंक गईं.करीब 143 रुपये! यानी एक सैंडविच ही उनके पूरे बजट से ज्यादा महंगा था.इसके बाद उन्होंने पानी की बोतल, बिस्किट और यहां तक कि पत्तागोभी जैसी बेसिक चीजें भी देखीं, लेकिन हर चीज 100 रुपये के बजट से बाहर ही निकली.

आखिर में क्या मिला 100 में?

काफी देर तक तलाशने के बाद उन्हें जो सबसे सस्ता सामान मिला, वो था गाजर का एक पैकेट—जिसकी कीमत करीब 75 रुपये थी. यानी पूरे स्टोर में 100 रुपये के अंदर सिर्फ इतना ही खरीदा जा सका.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं. कई यूजर्स ने कहा कि भारत में 100 में कई चीजें आराम से खरीदी जा सकती हैं, जिससे ये फर्क और भी साफ दिखता है.वहीं कुछ लोगों ने इस तुलना को गलत बताया. उनका कहना था कि लंदन एक बेहद महंगा ग्लोबल शहर है, इसलिए इसकी तुलना सीधे भारत जैसे देशों से करना ठीक नहीं है.

Advertisement

एक छोटे एक्सपेरिमेंट से बड़ी सच्चाई

भले ही ये वीडियो मजाकिया अंदाज में बनाया गया था, लेकिन इसने एक बड़ी हकीकत उजागर कर दी.हर देश में पैसे की कीमत अलग होती है. जो 100 रुपये भारत में काफी लगते हैं, वही लंदन जैसे शहर में लगभग बेकार साबित हो सकते हैं.

यह वीडियो अब लोगों को सिर्फ एंटरटेन ही नहीं कर रहा, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर रहा है कि दुनिया भर में पैसे की असली कीमत कितनी अलग-अलग हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement