चाहे नहा रहे हो, सायरन बजते ही भागना पड़ता है! इंडियन महिला ने बताए इजरायल के हालात

इजरायल में रहने वाली एक भारत के गुजरात की एक महिला सोशल मीडिया पर रील्स शेयर कर वहां के हालातों को दिखाया है. सायरन और मिसाइल अलर्ट के बीच कैसे वहां के लोग जिंदगी जीने को मजबूर हैं.

Advertisement
इजरायल में डर के साये में कट रही लोगों की जिंदगी (Photo - Instagram/@rani_gorsera) इजरायल में डर के साये में कट रही लोगों की जिंदगी (Photo - Instagram/@rani_gorsera)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

कभी घर के पास ईरानी मिसाइल के मलबों का गिरना.  सड़क पर टहलते हुए मिसाइल अलर्ट के सायरन बजते ही नजदीकी अंडरग्राउंड बंकर में भागकर जाना. पूरी-पूरी रात बंकर में बिताना. पिछले एक महीने से इजरायल में कुछ ऐसे ही हालात हैं. वहां रहने वाली भारत की एक महिला हर दिन वहां के हाल अपने रील्स में बयां करती रहती हैं.

Advertisement

उनके रील्स और वीडियो में इजरायल की वर्तमान परिस्थिति को देखा जा सकता है. उनके इंस्टाग्राम बायो पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वो  गुजरात की रहने वाली हैं और उनका नाम रानी है. उन्होंने इजरायल के मौजूदा हालात की आंखोंदेखी बताई और वीडियो भी शेयर कर रही हैं. 

एक वीडियो में वो दिखाती हैं कि जैसे ही घर में वो खाने बैठीं, अचानक मिसाइल अटैक का साइरन बजना शुरू हो जाता है. पहला निवाला मुंह में लेते ही भागकर नीचे बेसमेंट में बने बंकर में उन्हें जाना पड़ता है. वीडियो में वो दिखाती हैं कि घर के नीचे बने बंकर में पूरा परिवार ही जमा है. तभी पता चलता है कि उनके घर के पास किसी मिसाइल का मलबा गिरा. उस विस्फोट की फ्रिक्वेंसी इतनी थी कि पड़ोस में मिसाइल गिरने का असर रानी के बेसमेंट की दीवारों पर भी दिखाई दिया. 

Advertisement

एक अन्य वीडियो में रानी दिखाती हैं कि इजरायल में पिछले एक महीने से लोग कैसे साइरन और अलर्ट के बीच जीना सीख गए हैं. वह घर से बाहर निकलने के लिए तैयार होती रहती हैं और बताती हैं कि आज से इजरायल में छुट्टियां शुरू हो रही है और ईरान ने सुबह से सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है. यानी ईरानी मिसाइल अटैक हो रहे हैं. तभी साइरन बजना शुरू हो जाता है और फिर वह दौड़कर नीचे बंकर में चली जाती हैं. जहां पहले से शायद उनके बच्चे और परिवार के अन्य लोग रहते हैं. 

एक वीडियो में विस्फोट की जोरदार आवाज साफ सुनाई देती है. महिला और अन्य लोग साफ डरे हुए दिखने लगते हैं. फिर रानी बताती हैं कि अभी इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम को ईरानी मिसाइलों ने शायद नष्ट कर दिया. उसी की आवाज आ रही थी.

इसी तरह इस महिला ने हर दिन की घटनाओं को दिखाते हुए कई वीडियो शेयर किए हैं. उनके इंस्टा पेज पर ऐसे कई वीडियो और रील हैं, जिनमें युद्ध के दौरान रोजमर्रा की जिंदगी कैसी है, इसका पूरा हाल बयां किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement