सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय महिला दावा कर रही हैं कि उन्होंने कुछ ही घंटों में फूड डिलीवरी का काम करके अच्छी कमाई है. वो बता रही हैं कि उन्होंने कुछ ही देर में कितने पैसे कमाए हैं. इंस्टाग्राम पर मुस्कान नाम की यूजर की कहानी चर्चा में है, जिसमें वो दिखा रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया में कैसे पैसे मिलते हैं और किस तरह से अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं. उन्होंने एक वीडियो में दिखाया है कि उन्हें कुछ ही घंटे में कितने ऑर्डर मिले और किस तरह से उन्हें कमाई हुई.
उन्होंने वीडियो में बताया, 'आज मैं फिर से डोरडैश डिलीवरी करने जा रही हूं, चलो शुरू करते हैं. जैसे ही मैंने काम शुरू किया, मुझे KFC का 13 डॉलर का ऑर्डर मिल गया. उसके बाद तो लगातार अच्छे ऑर्डर मिलने लगे. करीब 2 से 2.5 घंटे में ही मैंने 74 डॉलर कमा लिए.' साथ ही आगे वो कहती हैं, 'मुझे 4 मिनट में वूलवर्थ्स से एक ऑर्डर उठाना था और जिस घर में डिलीवरी करनी थी, वो सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर था.'
वीडियो में महिला पूरी दिनचर्या दिखाती हैं और बताती हैं कि उन्हें डिलीवरी के काम से करीब 4 घंटे (लगभग 4 घंटे 10 मिनट) में 120 डॉलर की कमाई है, जो भारत के करीब 7500 रुपये के बराबर है. साथ ही महिला कह रही हैं कि वो थक गई थीं, इसलिए उन्होंने ज्यादा काम नहीं किया. लेकिन, उनका कहना है कि कुछ ही घंटे काम करके भी आसानी से ज्यादा पैसे कमाए जा सकते हैं.
महिला के इस वीडियो को लेकर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोगों का कहना है कि ये इतना आसान नहीं है. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने बताया कि इसमें पेट्रोल, ऐप का खर्च आदि भी शामिल हो सकता है. वहीं, कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर इतने कम वक्त में इतनी कमाई हो रही है तो ये अच्छा ही है.
(ये खबर इंस्टाग्राम यूजर की ओर से किए गए दावों पर आधारित है. aajtak.in इन दावों की पुष्टि नहीं करता है.)
aajtak.in