एक दिन में 40 हजार की कमाई, विदेश में काम करने वाले भारतीय का वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि वह एक दिन में 35 से 40 हजार रुपये तक कमा लेता है, जो भारत में उसकी महीने भर की सैलरी के बराबर था.

Advertisement
रविंदर लोगों को यह भी सलाह देते हैं कि अगर मौका मिले तो विदेश जाकर काम करना चाहिए. ( Photo: Insta/ aish_narval) रविंदर लोगों को यह भी सलाह देते हैं कि अगर मौका मिले तो विदेश जाकर काम करना चाहिए. ( Photo: Insta/ aish_narval)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

आजकल सोशल मीडिया पर विदेश में काम करने और वहां की कमाई को लेकर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन्हीं में से एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय व्यक्ति ने अपनी कमाई के बारे में खुलकर बात की है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच विदेश में काम करने को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. इस वीडियो में रविंद्र नाम के एक व्यक्ति ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. वह बताते हैं कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक दिन में करीब 650 से 700 डॉलर कमाए, जो भारतीय रुपये में लगभग 35 से 40 हजार रुपये के बराबर होते हैं. वह कहते हैं कि भारत में उन्हें इतने पैसे कमाने के लिए पूरे महीने मेहनत करनी पड़ती थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया में यह कमाई उन्होंने सिर्फ एक दिन में कर ली.

Advertisement

एक दिन की कमाई में पूरे महीने का राशन
रविंदर अपने काम के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने सुबह 7 बजे काम शुरू किया और रात 12 बजे तक काम करते रहे. बीच में उन्होंने कुछ समय के लिए घर जाकर खाना खाया और अपने बच्चों के साथ समय बिताया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ज्यादा थकान महसूस नहीं हुई. उनका कहना है कि वहां काम करने का माहौल और कमाई दोनों अलग हैं, जो उन्हें प्रेरित करता है. वह यह भी बताते हैं कि एक दिन की कमाई से वह अपने घर का पूरे महीने का राशन खरीद सकते हैं. यानी उनकी नजर में विदेश में कमाई सिर्फ ज्यादा नहीं है, बल्कि खर्च के मुकाबले भी काफी फायदेमंद लगती है.

विदेश में कम मेहनत में ज्यादा कमाई 
रविंदर लोगों को यह भी सलाह देते हैं कि अगर मौका मिले तो विदेश जाकर काम करना चाहिए. उनका कहना है कि मेहनत हर जगह करनी पड़ती है, लेकिन विदेश में उसी मेहनत का पैसा ज्यादा मिलता है, जिससे जीवन बेहतर हो सकता है. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं और हर कोई इससे पूरी तरह सहमत नहीं है. कुछ लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया, तो कुछ ने इसके दूसरे पहलू की भी बात की. कई यूजर्स का कहना है कि विदेश में कमाई ज्यादा जरूर होती है, लेकिन वहां का खर्च भी उतना ही ज्यादा होता है. रहने का किराया, खाना, टैक्स और दूसरी जरूरी चीजें काफी महंगी होती हैं. इसलिए सिर्फ कमाई देखकर फैसला लेना सही नहीं है.

Advertisement

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सुबह से लेकर रात तक काम करना आसान नहीं होता और इसके लिए बहुत मेहनत और समर्पण चाहिए. हर व्यक्ति इस तरह की जिंदगी नहीं जी सकता. वहीं,  कुछ यूजर्स ने यह भी माना कि भारत में कम सैलरी के मुकाबले विदेश में कमाई ज्यादा आकर्षक लगती है. उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति मेहनत करने के लिए तैयार है, तो विदेश में बेहतर अवसर मिल सकते हैं.रविंद्र ने अपने वीडियो में अपने माता-पिता का भी जिक्र किया और कहा कि आज वह उनसे ज्यादा कमा रहे हैं, लेकिन वह यह भी मानते हैं कि उनके माता-पिता ने उनसे ज्यादा कठिन मेहनत की है. उन्होंने यह भी कहा कि शायद वह कभी भी उनके संघर्ष के बराबर नहीं पहुंच पाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement