'इससे अच्छा तो बॉयकॉट ही कर लेते', फिर हारा पाकिस्तान, लोगों ने ऐसे लिए मजे

पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में लय में नजर नहीं आई. अहम मौकों पर विकेट गिरने और रन गति धीमी रहने से टीम दबाव में आ गई. यही वजह रही कि मैच धीरे-धीरे भारत के पक्ष में झुकता चला गया.

Advertisement
मीम्स में बयां हुई पाक की हार की कहानी (Photo:Social Media) मीम्स में बयां हुई पाक की हार की कहानी (Photo:Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर दिया. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड में अपनी जगह भी पक्की कर ली है. लगातार तीन जीत के साथ भारत ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बना हुआ है.

मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान ट्रेंड करने लगा. एक्स और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने 176 रन के लक्ष्य और 114 पर ऑलआउट स्कोर की तुलना करते हुए मजेदार पोस्ट शेयर किए.मीम क्रिएटर्स ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर तंज कसते हुए तस्वीरों और डायलॉग्स के जरिए पूरी हार की कहानी कह दी.

Advertisement

पहली खिंचाई हुई बाबर आजम की

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस बड़े मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए. 7 गेंदें खेलने के बाद उनका स्ट्राइक रेट 71.43 रहा. पावरप्ले के अंदर ही जब पाकिस्तान का स्कोर 34/4 था, तभी अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया.जैसे ही स्टंप्स बिखरे, सोशल मीडिया पर मीम्स आने लगे.


देखें कुछ मजेदार मीम्स

बाबर आजम का हाल

बाबर आजम का 'धुरंधर' अवतार

 

 

पाकिस्तान के ओपनर मैदान पर उतरे और जल्दी ही पवेलियन लौट गए 

इससे अच्छा तो बॉयकॉट ही कर लेते!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम... 

 

 कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान 176 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरा था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी बल्लेबाजी टिक नहीं सकी. पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. उस्मान खान ने 44 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, मगर बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement