मच्छरदानी ओढ़े ड्यूटी पर दिखा सिक्योरिटी गार्ड, Video देख पिघला यूजर्स का दिल

कहते हैं, मजबूरी इंसान से क्या कुछ नहीं करवा देती. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी कड़वी सच्चाई को सामने ला रहा है. इसमें दिख रहा है कि कैसे एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी जिंदगी को मुश्किल हालात में मैनेज करता है और रोजाना किन चुनौतियों का सामना करता है.

Advertisement
यह वीडियो हैदराबाद की एक आवासीय सोसाइटी का बताया जा रहा है (Photo:Insta/@SurajKrBauddh) यह वीडियो हैदराबाद की एक आवासीय सोसाइटी का बताया जा रहा है (Photo:Insta/@SurajKrBauddh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

किसी बड़ी बिल्डिंग या ऑफिस में आपने सिक्योरिटी गार्ड जरूर देखे होंगे, लेकिन कम वेतन और लंबी ड्यूटी करने वालों की जिंदगी कितनी मुश्किल होती है, यह कम ही नजर आता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो इसी हकीकत को सामने ला रहा है, जो सिक्योरिटी गार्ड की जिंदगी का सच्चा चित्र दिखाता है.

यह वीडियो हैदराबाद की एक आवासीय सोसाइटी का बताया जा रहा है, जहां तैनात एक गार्ड रात की ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठा है और खुद को पूरी तरह मच्छरदानी से ढक रखा है. मच्छरों से बचने के लिए यह उसका अपना तरीका है, लेकिन यह दृश्य कई बड़े सवाल खड़े करता है.

Advertisement

यह क्लिप X पर यूजर सुरज कुमार बौद्ध ने शेयर की. वीडियो में एक महिला गार्ड से बात करती नजर आती है, जबकि गार्ड मच्छरदानी के अंदर बैठकर अपनी ड्यूटी निभा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि भारत में सिक्योरिटी गार्ड की जिंदगी कितनी कठिन है.एक तरफ सोसाइटी के लोग एसी में आराम करते हैं, वहीं उनकी सुरक्षा करने वाला गार्ड बुनियादी सुविधाओं के बिना रात गुजारता है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गार्ड के लिए एक सुरक्षित जगह भी नहीं दी जा सकती? उनके मुताबिक असली समस्या संवेदना की कमी है.

देखें वायरल वीडियो

 

'यह दिल तोड़ने वाला है'

वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह लगातार चर्चा में है. सोशल मीडिया यूजर्स ने गार्ड की स्थिति पर चिंता जताई है. एक यूजर ने लिखा कि यह दिल तोड़ने वाला है.हम अपनी सुरक्षा के लिए इन्हीं पर निर्भर रहते हैं, फिर भी उनके साथ ऐसा व्यवहार होता है. दूसरे यूजर ने कहा कि कम से कम एक केबिन, पंखा या मच्छरों से बचाव की व्यवस्था तो होनी ही चाहिए, यह बुनियादी जरूरत है.

Advertisement

कई लोगों ने यह भी बताया कि यह स्थिति सिर्फ हैदराबाद की नहीं, बल्कि देश के कई शहरों की सोसाइटीज में आम है. कुछ यूजर्स ने गार्डों के लिए बेहतर सुविधाएं देने की मांग की-जैसे अलग केबिन, पंखा, अच्छी रोशनी और मच्छर से बचाव के इंतजाम. बताया जा रहा है कि हैदराबाद में इन दिनों मच्छरों की समस्या भी बढ़ी हुई है, जिससे गार्ड को यह तरीका अपनाना पड़ा.

यह वीडियो एक बार फिर मजदूरों की गरिमा और उनके प्रति हमारी संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है. सोसाइटीज रहने वालों पर लाखों खर्च करती हैं, लेकिन सुरक्षा देने वालों की बुनियादी जरूरतें अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं. शायद एक छोटी सी पहल—जैसे बेहतर बैठने की जगह या मच्छर से बचाव उनकी जिंदगी को काफी आसान बना सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement