ऑफिस में ऐसे मनी होली...लैपटॉप उठाकर डांस करता दिखा कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल

गुरुग्राम के एक ऑफिस में होली सेलिब्रेशन के दौरान लैपटॉप पकड़े डांस करता एक कर्मचारी दिखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
 लैपटॉप पकड़े उस कर्मचारी का जोश देखने वाला है  (Photo:Insta/@gaur.anshi_) लैपटॉप पकड़े उस कर्मचारी का जोश देखने वाला है (Photo:Insta/@gaur.anshi_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

गुरुग्राम के एक कॉर्पोरेट ऑफिस से सामने आया होली सेलिब्रेशन वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया है. इंस्टाग्राम यूजर गौरंशी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ऑफिस में रंगों का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाते कर्मचारी दिखाई देते हैं. लेकिन वीडियो की शुरुआत का वह एक पल इंटरनेट की ऑडियंस का फेवरेट बन चुका है, जहां एक कर्मचारी हाथ में लैपटॉप पकड़े-पकड़े मस्ती में झूमता दिखाई देता है.

Advertisement

वीडियो में दिखता है कि ऑफिस के अंदर सभी कर्मचारी एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं. चेहरे पर गुलाल है, हाथों में रंग है और हर तरफ त्योहार का उत्साह नजर आ रहा है. कोई फोटो ले रहा है, कोई रंग उड़ा रहा है, तो कोई बस मजे ले रहा है. माहौल पूरी तरह हल्का–फुल्का और त्योहार वाला है. लेकिन इस सारे रंग–गुलाल के बीच जो शख्स सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वह है वह कर्मचारी जो अपने लैपटॉप को हाथ से छोड़े बिना ही डांस में डूबा हुआ है.

लैपटॉप पकड़े उस कर्मचारी का जोश देखने वाला है. वह एक हाथ में लैपटॉप उठाकर, सुरक्षित पकड़े हुए, दूसरे हाथ से थिरकते हुए मस्ती कर रहा है. यह सीन देखते ही लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे. इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं कि यह पल ऑफिस लाइफ की असलियत को बखूबी दिखाता है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पल को बेहद रिलेटेबल बताया है. कई यूजर्स ने मजाक करते हुए कमेंट किया, "डांस कर लो, रंग खेल लो… पर लैपटॉप हाथ से मत छोड़ना!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "लीव नहीं मिलेगी, और बैलेंस शीट भी आज ही चाहिए… अब लैपटॉप लेकर ही डांस करना पड़ेगा!" वहीं एक और कमेंट ने खूब लाइक्स बटोरे-कॉर्पोरेट लाइफ का असली सार: त्योहार भी मनाओ और डेडलाइन भी निभाओ!

वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. कई लोगों ने इसे  कॉर्पोरेट इंडिया की सबसे सच्ची झलक बताया, तो कुछ ने कहा कि ऑफिस कल्चर में ऐसे पल वाकई बेहद जरूरी होते हैं. कई यूजर्स ने गौर किया कि त्योहार के बीच भी काम का प्रेशर कैसा रहता है, और यही वजह है कि लैपटॉप पकड़े कर्मचारी का यह डांस सीन हर किसी को अपने ऑफिस की याद दिला रहा है.

होली सेलिब्रेशन का यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है और ऑफिस लाइफ की मजेदार रियलिटी को हल्के अंदाज में सामने ला रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement