'भद्दा मजाक...' ताबूत में लेटकर अपनी शादी में पहुंचा दूल्हा, लोग भड़के

शादी के शुभ अवसर पर मेहमानों और खासकर दुल्‍हन का ध्‍यान खींचने के लिए दूल्‍हे ने ताबूत के अंदर एंट्री की. दूल्‍हे की इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर लोग भड़क गए. इस घटना का वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो गया, जहां इसे अब तक 80 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं.

Advertisement
जब दूल्‍हे ने ताबूत के अंदर अपनी शादी में एंट्री की (Credit: TikTok) जब दूल्‍हे ने ताबूत के अंदर अपनी शादी में एंट्री की (Credit: TikTok)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 19 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

शादी के मौके पर दूल्‍हा ने ताबूत के अंदर लेटकर ग्रैंड एंट्री की, अपनी इस अजीबोगरीब हरकत के कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया. लोगों ने दूल्‍हा को जमकर खरी-खोटी सुनाई. इस घटना का वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 80 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि इस शादी को कैंसिल कर देना चाहिए. 

Advertisement

हालांकि, यह सब देख दुल्‍हन का रिएक्‍शन कैसा था, क्‍या वह अपने होने वाले पति की हरकत को पहले से जानती थी? यह बात स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है. 

वीडियो में दिख रहा है कि दूल्‍हा ताबूत के अंदर लेटकर शादी में पहुंचा था. शादी में पहुंचे उसके बेस्‍ट फ्रेंड ताबूत उठाकर वैवाहिक स्‍थल तक लाए. 

क्‍या ताबूत के अंदर लाश थी? 
दूल्‍हे की इस हरकत का वीडियो शादी में पहुंचे टिकटॉक यूजर @tobz88  ने बना लिया और पोस्ट कर दिया. जो चंद घंटों के अंदर वायरल हो गया. यूजर ने इस वीडियो क्लिप के कैप्‍शन में लिखा, क्‍या यह अंतिम संस्‍कार हो रहा है? नहीं...मेरे दोस्‍त ने अपनी शादी पर कुछ इस अंदाज में आने का फैसला किया. 

वीडियो में दिख रहा है कि पहले इस ताबूत को एक वाहन में लाया गया, फिर 6 लोगों ने इसे उतारा और वेडिंग वेन्‍यू पर लाए. वहीं, यह सब देख शादी में पहुंचे मेहमान भ्रमित रह गए, एकबारगी को तो उन्‍हें लगा कि ताबूत के अंदर लाश है. 

Advertisement

ताबूत से बाहर निकला दूल्‍हा! 
जब इस ताबूत के अंदर से अचानक दूल्‍हा बाहर निकला तो मेहमान हैरान रह गए. हालांकि, यह अजीबोगरीब हरकत करने वाले दूल्‍हे की पहचान वीडियो क्लिप में सार्वजनिक नहीं की गई. 

'ऐसा करने वालों से ले लेना चाहिए तलाक'
इस वीडियो को देख कई टिकटॉकर्स नाराज नजर आए. एक शख्‍स ने तो दूल्‍हे की हरकत को 'असभ्‍य' करार दे दिया. एक दूसरे शख्‍स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा कि मैं तो इस शादी को कैंसिल करना चाहूंगा. एक और अन्‍य शख्‍स ने लिखा कि दूल्‍हे ने जिस तरह की हरकत की, वह तलाक लेने का आधार बनता है. 

वहीं कुछ टिकटॉकर्स ने कहा कि जो लोग ताबूत लेकर पहुंचे थे, वह खुद भी अपने आपको लज्जित महसूस कर रहे होंगे. कुछ टिकटॉकर्स ने अनुमान लगाया कि दूल्‍हे ने ऐसा दुल्‍हन का ध्‍यान अपनी ओर आकृर्षित करने के लिए किया होगा. वहीं एक और यूजर ने तंज भर अंदाज में लिखा कि मैं तो दुल्‍हन को देखना चाहूंगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement