'एपस्टीन जिंदा है?' वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने

सोशल मीडिया पर इन दिनों जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वह अभी जिंदा है और उसकी मौत नहीं हुई. इन दावों ने लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है. हालांकि, अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर इन दिनों जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं (Photos: Palm Beach Pete/X) सोशल मीडिया पर इन दिनों जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं (Photos: Palm Beach Pete/X)

aajtak.in

  • नी,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

कहते हैं इस दुनिया में एक ही शक्ल के सात लोग होते हैं. इन दिनों जेफ्री एपस्टीन को लेकर वायरल हो रहे वीडियो इस बात को सच साबित करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शक्ल से मिलते-जुलते क्लिप्स सामने आने के बाद अफवाहों का बाजार गरम हो गया और लोग दावा करने लगे कि एपस्टीन जिंदा है.

दरअसल, जिस वीडियो ने सबसे ज्यादा हलचल मचाई, उसमें दिख रहा शख्स जेफ्री एपस्टीन नहीं, बल्कि फ्लोरिडा का रहने वाला 'पाम बीच पीट' है. उसकी शक्ल एपस्टीन से इतनी मिलती-जुलती है कि लोग पहली नजर में भ्रमित हो गए और यही वजह रही कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement

यह क्लिप एक हाईवे पर रिकॉर्ड किया गया था, जहां पीट खुले छत वाली कार में, उल्टी टोपी पहनकर ड्राइव करते नजर आए. वीडियो बनाने वाला शख्स लगातार चिल्ला रहा था-एपस्टीन जिंदा है. इसी लाइन ने वीडियो को और ज्यादा सनसनीखेज बना दिया और यह देखते ही देखते लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच गया.

बताया जाता है कि यह वीडियो 13 मार्च के आसपास फ्लोरिडा के एंड्रयू पोसी ने शेयर किया था. टिकटॉर पर ही इसे 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए. इसके बाद यह X और इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म पर फैल गया. पहले से चल रही साजिश वाली थ्योरी के कारण लोगों ने इस दावे को जल्दी सच मान लिया.

अब सामने आई सच्चाई

वीडियो के वायरल होने के बाद खुद 'पाम बीच पीट' सामने आए और पूरी सच्चाई बताई. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि कोई उन्हें रिकॉर्ड कर रहा है. कुछ घंटों बाद जब उन्होंने फोन देखा, तो वह खुद हैरान रह गए कि उनका वीडियो वायरल हो चुका है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 

पीट ने एक वीडियो संदेश जारी कर साफ कहा कि मैं जेफ्री एपस्टीन नहीं हूं, मैं पाम बीच पीट हूं. जेफ्री एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों से जुड़े सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क चलाने के गंभीर आरोप थे. साल 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में ट्रायल से पहले ही उसकी मौत हो गई थी. इसके बावजूद उसकी मौत को लेकर आज भी तरह-तरह की साजिशें और चर्चाएं सामने आती रहती हैं.

इस पूरे घटनाक्रम से एक बात साफ होती है.सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती. कभी-कभी सिर्फ एक जैसी शक्ल और एक वायरल वीडियो ही लोगों को गुमराह करने के लिए काफी होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement