'अब तो बहुत डर लग रहा है, इसका कोई अंत नहीं”, ड्रोन हमलों के बीच दुबई से एक मां का मैसेज वायरल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में रह रहे लोगों में डर का माहौल है. एक भारतीय बिजनेसमैन ने अपनी मां के वॉट्सअप मैसेज शेयर किए, जिनमें हमलों के बीच चिंता और भय साफ नजर आया. यूएई अधिकारियों ने कई मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया है.

Advertisement
ड्रोन हमलों और धमाकों की खबरों के बीच लोग अपने परिजनों के लिए डरे हुए हैं.(Photo: Reuters) ड्रोन हमलों और धमाकों की खबरों के बीच लोग अपने परिजनों के लिए डरे हुए हैं.(Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST

जब किसी देश में युद्ध या हमले की खबर आती है, तो सबसे ज्यादा चिंता उन लोगों को होती है जिनके अपने उस जगह पर रहते हैं. फोन की घंटी बजते ही दिल घबराने लगता है, हर मैसेज का इंतजार रहता है और दिमाग में बस यही सवाल घूमता है- वहां हालात कैसे होंगे, हमारे लोग सुरक्षित तो हैं? मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कुछ ऐसा ही हाल उन परिवारों का है, जिनके घर वाले दुबई जैसे शहरों में रह रहे हैं. ड्रोन हमलों और धमाकों की खबरों के बीच लोग अपने परिजनों के लिए डरे हुए हैं. इसी डर और चिंता को एक भारतीय उद्यमी ने अपनी मां के वॉट्सअप मैसेज को शेयर किया, जिसमें साफ दिख रहा है कि सुरक्षित माने जाने वाले शहर में भी अब लोगों के मन में डर बैठ गया है.

Advertisement

तनाव के बीच लोगों में डर का माहौल
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से एक भावुक तस्वीर सामने आई है. हांगकांग में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन प्रकाश ददलानी ने अपने परिवार के वॉट्सअप ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस चैट में उनकी मां, जो दुबई में रहती हैं, ने डर जाहिर किया है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद हालात बिगड़ गए. इसके जवाब में ईरान ने भी कई जगहों पर हमले किए. बताया गया कि दुबई एयरपोर्ट और बुर्ज अल अरब जैसे बड़े स्थानों को निशाना बनाया गया. इन खबरों के बाद लोग पूरी रात डरे रहे.

कई मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में रोका गया
वॉट्सअप चैट में उनकी मां ने लिखा, “अब तो बहुत डर लग रहा है. इसका कोई अंत नहीं है.” एक अन्य मैसेज में कहा गया कि घर के पीछे भी धमाकों जैसी आवाजें सुनी गईं. प्रकाश ददलानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुबई को हमेशा दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनकी वायु सेना ने कई मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही रोक दिया. अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन के टुकड़ों से बुर्ज अल अरब होटल में आग लगी थी, लेकिन उसे बुझा दिया गया और कोई घायल नहीं हुआ. जेबेल अली पोर्ट पर भी मलबा गिरने से आग लगी, जिस पर काबू पा लिया गया. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement