सोशल मीडिया के दौर में कब किसकी किस्मत पलट जाए, यह कहना मुश्किल है. एक वायरल रील किसी को रातों-रात स्टार बना देती है. कुछ ऐसा ही हुआ 'धूम' यानी पिंटू प्रसाद के साथ. धूम, जिनका असली नाम पिंटू प्रसाद बताया जा रहा है, बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं. साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले पिंटू अचानक तब सुर्खियों में आए, जब उनकी एक छोटी सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
दरअसल, 'क्रिस का गाना' वाले ट्रेंड में उनकी एक क्लिप तेजी से शेयर होने लगी. इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशन और अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया. देखते ही देखते यह क्लिप इतनी वायरल हुई कि हर तीसरी-चौथी रील में वही नजर आने लगे. यहीं से उन्हें 'धूम' नाम मिला और वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए.
अब एक बार फिर धूम चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है. हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे लोग उनका 'ट्रांसफॉर्मेशन' बता रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो
यह वीडियो छपरा जिले के एक X पेज पर शेयर किया गया है. इसमें धूम एक शख्स के साथ जिम में नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनका अंदाज पहले से काफी बदला हुआ दिख रहा है-लुक, बॉडी लैंग्वेज और कॉन्फिडेंस, सब कुछ अलग नजर आ रहा है.
कैसे हुए वायरल
दिसंबर 2025 में एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक गरीब, कचरा बीनने वाला युवक सड़क पर नजर आता है-मासूम चेहरा, गंदे कपड़े और सादगी भरी जिंदगी. वीडियो में एक शख्स मजाक में उससे पूछता है-ले बेटा, कृष का गाना सुनेगा?. इस पर वह युवक बेहद मासूम और जोशीले अंदाज में जवाब देता है, “कृष का गाना सुनेगा... दिल ना दिया, दिल ना दिया... ले बेटा! और फिर कृष फिल्म के गाने दिल ना दिया गाने लगता है. उसकी एनर्जी, डांस और मासूमियत ने यह क्लिप रातों-रात वायरल कर दी, लोग उस पर रील बनाने लगे.
aajtak.in