ना बाइक पर गर्मी लगेगी, ना धूप में आएगा पसीना... गर्मी के ये जुगाड़ वायरल!

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग देसी जुगाड़ अपना रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहीं स्कूटी पर पानी की फुहार वाला देसी AC दिख रहा है, तो कहीं ई-रिक्शा को चलता-फिरता कूलर बना दिया गया है. एक वीडियो में ट्रेन के अंदर PVC पाइप से बना देसी AC लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Advertisement
इन अनोखे जुगाड़ों को देखकर लोग भारतीयों की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ( Photo: Instagram) इन अनोखे जुगाड़ों को देखकर लोग भारतीयों की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ( Photo: Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

भीषण गर्मी में लोग धूप और लू से बचने के लिए तरह-तरह के देसी जुगाड़ अपना रहे हैं. कहीं किसी ने स्कूटी को चलता-फिरता AC बना दिया, तो कहीं एक शख्स ने अपनी बाइक पर ही पेड़-पौधों की छत तैयार कर ली. सोशल मीडिया पर इन अनोखे जुगाड़ों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग भारतीयों की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ऐसे में बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. लेकिन रोजमर्रा के काम करने वाले लोग मजबूरी में धूप में निकल रहे हैं और खुद को ठंडा रखने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं.

Advertisement

पाइप से निकल रही हल्की पानी की फुहार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक ने अपनी स्कूटी पर पानी की बोतल, मोटर और पाइप लगाकर देसी एसी तैयार कर लिया. स्कूटी चलते समय पाइप से हल्की पानी की फुहार निकलती है, जो हवा के साथ मिलकर ठंडक का एहसास देती है. युवक का दावा है कि इस जुगाड़ को बनाने में सिर्फ 1500 से 1600 रुपये का खर्च आया.

इसके अलावा कई ई-रिक्शा ड्राइवर ने भी अपने रिक्शे को चलता-फिरता कूलर बना दिया. उसने रिक्शे के चारों तरफ खस के पर्दे लगाए और उन पर पानी डालने का इंतजाम किया. जब रिक्शा चलता है, तो अंदर बैठे लोगों को ठंडी हवा महसूस होती है. इस गर्मी में कई बाइक वाले भी अपने बाइक पर फव्वारे लगाते दिख रहे हैं.

Advertisement

पाइप की मदद से बनाया जुगाड़
वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि गर्मी से बचने के लिए ट्रेन में एक शानदार देसी जुगाड़ देखने को मिला. सिर्फ PVC पाइप और कुछ एल्बो फिटिंग की मदद से  100% देसी AC बना दिया. ट्रेन चलते ही सामने की हवा पाइप के अंदर जाती है और सीधे सो रहे इंसान तक ठंडी हवा पहुंचाती है.

सच में, भारत में जुगाड़ू लोगों की कमी नहीं है. इन वीडियोज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे भारतीय जुगाड़ की ताकत बता रहा है, तो कोई चलता-फिरता AC कहकर तारीफ कर रहा है. कई लोगों का कहना है कि मुश्किल हालात में भी भारतीय लोग अपनी समझदारी और क्रिएटिविटी से समाधान निकाल ही लेते हैं. 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल
गर्मी से बचने के लिए इन दिनों एक देसी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तेज गर्मी से राहत देने के लिए खास ‘AC हेलमेट’ और छोटे पोर्टेबल पंखों का ट्रायल किया जा रहा है.

राजधानी दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर घंटों धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है. इस नए इंतजाम का मकसद भीषण गर्मी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को थोड़ा आराम और ठंडक पहुंचाना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement