अगर आप भी ऑनलाइन या इंस्टेंट फूड डिलीवरी ऐप से सामान मंगवाते हैं तो यह वीडियो आपके लिए ही है. इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. इसमें देखा जा रहा है कि एक डिलीवरी बॉय ने स्टोर से सामान लेने के बाद उसे खोल वहीं खा लिया और बाकी बचा सामान पैक कर डिलीवरी के लिए भेज दिया. वहां पर मौजूद अन्य डिलीवरी बॉय ने इसका वीडियो बनाया लेकिन बावजूद इसके वह इस हरकत को दोहराता नजर आया. वीडियो देखने के बाद से लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
ब्लूबेरी निकालकर खाने लगा डिलीवरी बॉय
जो लोग हमेशा ही किचन और खाने पीने का सामान ऑनलाइन मंगवाते हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी स्टोर के बाहर एक डिलीवरी पार्टनर अपने बैग से ब्लूबेरी निकालकर खाता दिखाई दे रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि ये ब्लूबेरी वहीं है जो, ग्राहक को पहुंचानी थी. वीडियो में वह बड़े आराम से डिलीवरी बॉय अपने थैले या बैग से इसे निकालता है और इसमें से कुछ ब्लूबेरी निकालकर खाने लगता है, इसके बाद वो पैकेट को उसी तरह रख देता है.
ऑर्डर डिलीवर करने से पहले ब्लू बैरी निकाल कर खा लिया यह ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का कारनामा देखिए !!
क्या ब्लिंकिट वालों यही है कस्टमर के सामान की सुरक्षा।। pic.twitter.com/HmUvYAo0Pl
कैमरे देख भी नहीं आई शर्म
डिलीवरी बॉय के इस हरकत को कैमरामैन ने रिकॉर्ड कर लिया. इतना ही नहीं कैमरामैन कंपनी के स्टोर में जाकर भी वीडियो रिकॉर्ड करता है और जब बाहर आता है तो भी डिलीवरी बॉय कैमरे पर पोज देने लगता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे लेकर यूजर्स का गुस्सा बढ़ गया है.
यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रिया
इस वीडियों को @Deepeshpatel87 अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बेचारे को भूख लगी होगी इसलिए खा लिया. दूसरे यूजर ने लिखा कि डिलीवरी बॉय की ये हरकत कस्टमर का भरोसा खा गई है.
aajtak.in