'एक दिन में 24 हजार कमाए', दिल्ली के लड़के ने पहाड़ पर बेची मैगी, बिजनेस फॉर्मूला वायरल!

इंटरनेट पर आए दिन ऐसे- ऐसे चैलेंज वायरल होते रहते हैं, जहां से लोगों को नए बिजनेस आइडिया भी मिल जाते हैं. एक ऐसे ही वीडियो ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें एक चैलेंज के तौर पर दिल्ली का एक लड़का एक दिन के लिए पहाड़ पर मैगी बेचने गया और उसने दावा किया कि उसकी कमाई चौंकाने वाली हुई.

Advertisement
पहाड़ पर मैगी बेचकर लड़के ने एक दिन में की चौंकाने वाली कमाई (Photo - Instagram/@devanshtyagi_) पहाड़ पर मैगी बेचकर लड़के ने एक दिन में की चौंकाने वाली कमाई (Photo - Instagram/@devanshtyagi_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

पहाड़ों पर जहां खाने-पीने के कम विकल्प मिलते हैं. वहां भूख मिटाने के लिए मैगी ही काम आता है. यह फौरन से तैयार होने वाला खाने का सबसे बढ़िया ऑप्शन होता है. इसी जरूरत को देखते हुए दिल्ली के शख्स ने पहाड़ों पर जाकर मैगी का स्टॉल लगाने का फैसला किया और उसके दावे के मुताबिक, जो रिजल्ट सामने आया चौंकाने वाला था. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर ने पहाड़ों में मैगी का एक अस्थायी स्टॉल लगाया और एक दिन की बिक्री को रिकॉर्ड किया. अब इस वीडियो ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है और खूब वायरल हो रहा है. 

इंस्टाग्राम पर @devanshtyagi_ नाम के हैंडल से इस कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो शेयर किया है. दिल्ली के एक इस शख्स ने शहर की जिंदगी छोड़कर पहाड़ों में बसने का फैसला किया और मैगी की एक साधारण प्लेट को एक पूरे दिन के बिजनेस एक्सपेरिमेंट में बदल दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी खूबसूरत पहाड़ी जगह पर इस पसंदीदा स्नैक को बेचकर वह कितना पैसा कमा सकता है.

इस शख्स का नाम देवांश त्यागी है जो इंस्टाग्राम पर चैलेंज वाले वीडियो पोस्ट करने के लिए जाना जाता हैं. इसने ने एक रील शेयर कर दावा किया कि उसने पहाड़ों में मैगी का स्टॉल लगाने के अपने अनोखे वन डे चैलेंज में  दिन के अंत तक चौंकाने वाली कमाई की. 

Advertisement

वीडियो में, त्यागी ने कैमरे की ओर मुंह करके चैलेंज की शुरुआत करते हुए कहता है कि देखते हैं  पहाड़ों में मैगी बेचकर मैं कितना कमा सकता हूं. इसके बाद सुंदर से लोकेशन पर वह एक अस्थायी स्टॉल लगाता दिखता है.वहां ग्राहकों के लिए पास में मेज और प्लास्टिक की कुर्सियां लगाईं जाती है. फिर मैगी पकाने का काम शुरू हो जाता है.

झरने के पानी से मैगी बनाने पर लोगों ने जताई आपत्ति 
वीडियो में दिखाया गया है कि मैगी बनाने के लिए शख्स पास के झरने से नेचुरल पानी लेकर आता है. फिर उसी से मैगी बनाता है. हालांकि, बाद में इस पानी से मैगी बनाने को लेकर वीडियो में कई लोगों ने आपत्ति भी जताई है. 

यह भी पढ़ें: ई- रिक्शा का ये जुगाड़ शायद ही देखा होगा, बना दिया चलता-फिरता AC

इसके बाद धीरे- धीरे उसके स्टॉल पर लोग आने लगते है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक समय एक साथ कई लोग वहां मैगी खाने पहुंच गए हैं. कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि कस्टमर की बढ़ती भीड़ देखकर उसे दोगुनी स्पीड से मैगी बनानी पड़ी. वीडियो में पर्यटकों को स्टॉल पर रुकते, गरमागरम मैगी का आनंद लेते हुए पहाड़ों के नजारों को निहारते हुए दिखाया गया. त्यागी को हर ऑर्डर के लिए ताजा नूडल्स बनाते, ग्राहकों को परोसते और खाना चखते समय उनसे बातचीत करते हुए देखा गया.

Advertisement

तीन घंटे में बेचे 90 प्लेट पूरे दिन में हुई इतनी कमाई
इस वीडियो में शख्स ने मैगी की कीमतों का भी खुलासा किया है. त्यागी ने  बताया कि उसने रेगुलर मैगी 100 रुपये प्रति प्लेट और बटर मैगी की कीमत थोड़ी अधिक यानी 120 रुपये के हिसाब से बेची. शुरुआती 3 घंटे में ही उसने 90 प्लेट सेल कर दिए थे. इसके बाद भी वह दिन भर मैगी बेचता रहा.

दिनभर मैगी बेचने के दौरान,  ग्राहकों के साथ हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया गया है. इसमें से कई लोगों को खाना पसंद आया और उन्होंने खाने के बाद अच्छा रिस्पॉन्स देते दिखे.  पहाड़ पर इस अस्थायी मैगी कैफे से वहां मौजूद लोग काफी खुश नजर आए.जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया और अधिक लोग  आते गए और अंततः मैगी के सभी पैकेट बिक गए. इस चैलेंज के अंत में, त्यागी ने दर्शकों को चौंकाते हुए दावा किया कि एक दिन की उसकी कुल कमाई  मैगी बेचकर 24,000 रुपये हुए थे.

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में ट्रेन में साबुन की टेंशन खत्म, पेपर सोप का ये जुगाड़ वायरल!

इस वीडियो ने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान खींचा. लोगों ने कमाई और असामान्य व्यावसायिक सेटअप दोनों पर अपने रिएक्शन दिए. कुछ यूजर ने कहा कि इस क्लिप पर दिखाए गए चैलेंज ने लोगों को नया बिजनेस आइडिया दिया है. कुछ ने मजाकिया लहजे में कहा कि पहाड़ों पर मैगी के स्टॉल लगाना उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं. 

Advertisement

वहीं कुछ ऐसे भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जो इस बात से सहमत नहीं थे कि खाना पकाने के लिए नदी के पानी का इस्तेमाल किया जाए.  कुछ लोगों ने माना कि  पहाड़ी झरने से पानी भरते हुए दिखाए जाने से पहले तक सब कुछ ठीक लग रहा था. लोगों ने इस पर स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी  सवाल भी उठाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement