जंग का इतना स्ट्रेस! अमेरिकी सैनिकों ने गटक डाली 9.5 लाख गैलन कॉफी

कॉफी पीने की सबसे बड़ी वजह उसका कैफीन है.यह शरीर और दिमाग पर सीधा असर डालता है. हाल ही में अमेरिकी सैनिकों से जुड़ा कॉफी का एक आंकड़ा सामने आया. यह ईरान युद्ध के दौरान का है.जिसे जानकर लोग हैरान हैं.

Advertisement
अमेरिकी सैनिक किस कदर तनाव में काम कर रहे हैं, इसका अंदाजा एक हालिया खुलासे से लगाया जा सकता है( File Photo: Reuters) अमेरिकी सैनिक किस कदर तनाव में काम कर रहे हैं, इसका अंदाजा एक हालिया खुलासे से लगाया जा सकता है( File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

मिडिल ईस्ट में पिछले 40 दिनों से जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग फिलहाल थम गई है. सीजफायर का ऐलान हो चुका है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं. दुनिया भर में इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि यह संघर्ष दोबारा भड़क सकता है. लेबनान पर हमलों की खबरें जारी हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति भी जस की तस बनी हुई है. 

Advertisement

इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी सैनिक अभी भी अपने बेस पर मौजूद हैं और हालात पहले जैसे ही हैं. उन्होंने संकेत दिया कि सिर्फ एक आदेश की देरी है और जंग फिर से शुरू हो सकती है. ऐसे में सबसे ज्यादा दबाव उन सैनिकों पर है, जो हजारों किलोमीटर दूर अनिश्चित परिस्थितियों में तैनात हैं. 

अमेरिकी सैनिक किस कदर तनाव में काम कर रहे हैं, इसका अंदाजा एक हालिया खुलासे से लगाया जा सकता है. पेंटागन में 8 अप्रैल 2026 को प्रेस ब्रीफिंग हुई.इसमें डैन कैन ने एक सवाल का जवाब दिया.उन्होंने ‘Operation Epic Fury’ के दौरान सैनिकों की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए

9.5 लाख गैलन कॉफी गटक ली

उन्होंने बताया कि करीब 6 हफ्तों तक चले इस ऑपरेशन में अमेरिकी सैनिकों ने 60 लाख से ज्यादा मील्स खाए, 9.5 लाख गैलन कॉफी पी, 20 लाख एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया और 'बहुत सारा निकोटीन. लिया. ये आंकड़े यह भी बताते हैं कि लगातार हाई-प्रेशर माहौल में सैनिकों को खुद को सतर्क और सक्रिय बनाए रखने के लिए किन चीजों का सहारा लेना पड़ा.

Advertisement

76 लाख कप काफी!
इन आंकड़ों को आसान भाषा में समझें तो 9.5 लाख गैलन कॉफी करीब 76 लाख कप के बराबर होती है. यानी अगर हर मिनट एक कप कॉफी पी जाए, तो इसे खत्म करने में 14 साल से ज्यादा समय लग जाएगा. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान सैनिकों के लिए कैफीन किसी ईंधन से कम नहीं था.

देखें वीडियो

ब्रीफिंग के दौरान जनरल कैन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा मैं यह नहीं कह रहा कि हमें कोई समस्या है. इस बयान पर वहां मौजूद पत्रकारों के बीच हल्की हंसी भी देखने को मिली. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन बेहद कठिन परिस्थितियों में चलाया गया. उनके अनुसार, हालात अफरा-तफरी, गर्म, अंधेरे और अनिश्चित थे, जहां हर कदम पर जोखिम बना हुआ था

सीजफायर के बावजूद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और सैनिक अब भी तैनात हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जंग जैसे हालात में कैफीन और एनर्जी ड्रिंक्स वास्तव में सैनिकों के लिए एक जरूरी सहारा बन चुके हैं?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement