बॉस ने दिया गजब बोनस... नोट के बंडल रखकर कहा- ले लो, जितना ले सको!

चीन के एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बोनस दिया. उसने किसी भी कर्मचारी के लिए बोनस की रकम तय नहीं की. बस समय तय किया और उनके सामने नोटों के बंडल रख दिए और कहा - ले लो, जितना ले सकते हो.

Advertisement
नोटों के बंडल रखकर बॉस ने कर्मचारियों से कहा - अपना बोनस ले लो (Photo - X) नोटों के बंडल रखकर बॉस ने कर्मचारियों से कहा - अपना बोनस ले लो (Photo - X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

इन दिनों चीन की एक कंपनी और उसके बॉस की काफी चर्चा हो रही है. क्योंकि, ये बॉस अपने बोनस देने के तरीके के लिए जाना जाता है और उसके  हर एम्प्लॉई को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है. क्योंकि, वह अपने कर्मचारियों को कोई तय रकम बोनस के रूप में नहीं देता, कैश बिछाकर कहता है - जितना ले सको, उठा लो.

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक,  एक चीनी कंपनी और उसका बॉस 270 मिलियन युआन के मुनाफे में से 180 मिलियन युआन (26 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का बोनस साल के अंत में बांटकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. 

13 फरवरी को, हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड ने अपना वार्षिक समारोह आयोजित किया. इस दौरान मौके पर ही 60 मिलियन युआन (8.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक के कैश बोनस बांटे गए. इस दौरान लगभग 7,000 लोगों के लिए 800 खाने की मेजें लगाई गई थीं. इसके बाद बंडल के बंडल नोट टेबल पर रख दिए गए. फिर कर्मचारियों को बोनस लेने के लिए बुलाया गया. 

कर्मचारियों को एक तय समय तक नोट के बंडल उठाकर रकम की गिनती करनी थी. तय समय में वो जितनी राशि की गिनती करते, वो सब घर ले जा सकते थे. इसके बाद कर्मचारियों ने नोट के बंडल उठा-उठाकर उसकी गिनती करके अपने पास रखने लगे. टाइम खत्म होने के बाद जिसके पास जितने नोटों के बंडल थे वो उनका बोनस था.

Advertisement

इस पूरी एक्टिविटी का ऑनलाइन प्रसारन किया गया. सोशल मीडिया पर इस कंपनी के बोनस वितरण कार्यक्रम के कई वीडियो वायरल  हो रहे हैं. कर्मचारियों को टेबल पर फैले कैश को गिनते हुए या नीचे रखे नोट के बंडलों को उठाते देखा जा रहा है. चूंकि, बोनस वितरण का कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में हुआ. इसलिए कर्मचारियों के बीच कैश भी अलग-अलग तरीके से बांटा गया. लेकिन, शर्त एक ही थी, एक तय समय में ही कैश गिनकर अपने पास रखना था. 

7000 कर्मचारियों को बांट दिया 28 हजार डॉलर
इस बोनस वितरण समारोह के दौरान, बॉस कुई पेइजुन ने वित्त विभाग को संबोधित करते हुए कहा कि हम वाशिंग मशीन क्यों नहीं बांट रहे हैं? क्या आपको लगता है कि सोने की कीमतें बढ़ गई हैं? पिछले वर्षों में, हम हार और अंगूठियां देते थे. अब कैश लेकर आए हैं और सभी को 20,000 युआन (2,800 अमेरिकी डॉलर) देना ही है. वर्ष के अंत में कुल भुगतान 180 मिलियन युआन से अधिक हो गया. कंपनी का 2025 का मुनाफा 270 मिलियन युआन बताया गया, जिसका मतलब है कि इसके मुनाफे का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसके 7,000 कर्मचारियों में बांटा गया.

इस कंपनी की स्थापना सितंबर 2002 में हुई थी. यह कंपनी क्रेन और उससे जुड़े उपकरण बनाती है. इसका कारोबार विश्व स्तर पर 130 से अधिक देशों में फैला हुआ है. कुई के पास कंपनी के लगभग 98.88 प्रतिशत शेयर हैं.

Advertisement

हमेशा ऐसे ही कैश बोनस बांटती है कंपनी
2024 में, कंपनी ने 260 मिलियन युआन (38 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जिसमें से 170 मिलियन युआन कर्मचारियों को वितरित किए गए थे. पिछले साल मार्च में, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, कंपनी ने 2,000 महिला कर्मचारियों को लगभग 1.6 मिलियन युआन (230,000 अमेरिकी डॉलर) का बोनस वितरित किया. वह हमेशा इसी तरह कैश बोनस बांटते हैं. 

अपने कर्मचारियों को हमेशा नकद बोनस देने का ट्रेंड शुरू करने की वजह से कुई को सबसे ज्यादा पैसा बांटने वाले बॉस के तौर पर लोग  पसंद कर रहे हैं. इस पर कुई ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मुझे पैसे बांटना पसंद है, बल्कि बात यह है कि युवा लोग कार लोन और मॉर्गेज के बोझ तले दबे हुए हैं और हम जो भी राहत दे सकते हैं, उससे उन्हें मदद मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement