चीन में लोग क्यों पी रहे यूरिन में उबले अंडे से बनी कॉफी, एक कप के दे रहे इतने पैसे

चीन में इन दिनों एक अजीबोगरीब कॉफी काफी चर्चा में है. इसे यूरिन में उबाले गए अंडे से तैयार किया जाता है. इस एक कप कॉफी की कीमत भी अच्छी खासी है.

Advertisement
यूरिन में उबले अंडे से बनी कॉफी की चीन में डिमांड (Photo - Pixabay) यूरिन में उबले अंडे से बनी कॉफी की चीन में डिमांड (Photo - Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

चीन के एक कैफे में बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडों से बनी कॉफी मिल रही है. इसे पौष्टिक मानकर लोग खूब पी रहे हैं और इसकी कीमत भी ठीक-ठाक है. इस अजीबोगरीब कैफीनयुक्त ड्रिंक बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह कॉफी गर्मी में नींद आने की समस्या और लू लगने से बचाती है. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह जहरीला है और इससे कोई लाभ नहीं है.

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक कॉफी शॉप एक नए प्रकार की कॉफी पेश कर रही है जिसमें बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडे मिलाए जाते हैं. पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के डोंगयांग शहर में स्थित एक दुकान ने हाल ही में इस विशेष ड्रिंक को बेचना शुरू किया है और दावा किया है कि यह काफी लोकप्रिय है.

एक कप की कीमत 28 युआन (4 अमेरिकी डॉलर) यानी 350 रुपये के करीब है. यह आउटलेट हर वीकेंड में  100 से अधिक कप काफी बेचता है. डोंगयांग में बच्चों के यूरिन में उबाले गए अंडे एक खास व्यंजन हैं. स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि बच्चों का यूरिन,जिसमें 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हो सकते हैं, गर्मी में नींद आने और लू लगने से बचने में मदद कर सकता है.

Advertisement

यूरिन में उबले अंडे खाने का इतिहास लंबा रहा है  
ऐसा कहा जाता है कि बच्चे के यूरिन में उबाले गए अंडे का इतिहास सोंग राजवंश (960-1279) से शुरू होता है, जब एक सैन्य टुकड़ी ने डोंगयांग के लोगों को परेशान किया था. एक सेनापति को अंडे खाने की इच्छा हुई और उसने एक बूढ़े आदमी से उन्हें उबालने को कहा. वह आदमी अंडे लेने गया, लेकिन उसने पाया कि जिस बर्तन में अंडे थे, वह एक बच्चे के पेशाब से भरा हुआ था.

जनरल बहुत क्रोधित हुआ, इसलिए उस व्यक्ति ने समझाया कि यूरिन एक बेहतरीन टॉनिक है और ऐसा एक अंडा खाने से एक साल तक पैरों का दर्द नहीं होता है. इस व्यंजन को 2008 में डोंगयांग शहर की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था.प्राचीन काल में कुछ पारंपरिक चीनी चिकित्सा नुस्खों में बच्चों के यूरिन का भी इस्तेमाल किया जाता था. हालांकि, आजकल के डॉक्टर इसे जहरीला और अस्वच्छ मानते हुए इसके सेवन की सलाह नहीं देते हैं.

कॉफी के ऊपर भूनकर रखे जाते हैं अंडे
डोंगयांग की दुकान में बच्चे के यूरिन से बने अंडों को भूनकर कॉफी के ऊपर रखा जाता हैं. दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि ग्राहक अंडे को कॉफी से अलग खा सकते हैं या फिर उसे कॉफी में मिलाकर पी सकते हैं.

Advertisement

जिन्हुआ नगर केंद्रीय अस्पताल के एक नेफ्रोलॉजिस्ट, हुआंग जियान ने लोगों को बच्चे के यूरिन से बने अंडे खाने की सलाह नहीं देत हैं. उनका कहना है कि यह किसी भी तरह से  लाभकारी नहीं होता है. फिर भी वह डोंगयांग की इस व्यंजन को खाने की स्थानीय परंपरा का सम्मान करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement