शादी से दो दिन पहले कोमा से जागी दुल्हन! 3 महीने से थी बेहोश

चीन में एक लड़की सर्दी-जुकाम के गलत इलाज के कारण तीन महीने तक कोमा में चली. उसकी शादी की जिस दिन डेट तया हुई थी. ठीक उससे दो दिन पहले उसे होश आया. यह घटना वहां काफी चर्चा में हैं.

Advertisement
तीन महीने तक कोमा में रही लड़की शादी से दो दिन पहले जागी (Photo - Pexels) तीन महीने तक कोमा में रही लड़की शादी से दो दिन पहले जागी (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

चीन के एक अस्पताल में एक नर्सिंग स्टाफ के गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से एक लड़की कोमा में चली गई. जबकि, उसे सिर्फ मामूली सर्दी- जुकाम की शिकायत थी. कोमा में जाने से पहले उसकी सगाई हुई थी और तीन महीने बाद की शादी की डेट भी तय हो चुकी थी. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी चीन की महिला सर्दी - जुकाम  के गलत इलाज के बाद कोमा में चली गई, लेकिन शादी से ठीक दो दिन पहले वह होश में आई. यह देख उसके मंगेतर और परिवार वाले फूले नहीं समाए. 

Advertisement

शेडोंग प्रांत के ताइआन की रहने वाली 24 साल की वांग रानरान अपने मंगेतर झांग शिरुई के साथ छह साल से रिश्ते में थीं. पिछले साल के अंत में दोनों ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था. दोनों ने शादी के लिए 25 अप्रैल 2026 की तारीख पक्की की थी. दोनों अपनी शादी की जोर-शोर से प्लानिंग भी कर रहे थे.  काफी पहले ही उन्होंने एक पॉपुलर एंकर और होटल बुक कर लिया था.

इसी बीच लड़की को साधारण सर्दी-जुकाम हुआ और उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. जनवरी में वांग को गले में खराश महसूस हुई और उन्होंने सोचा कि यह सिर्फ सर्दी-जुकाम है, इसलिए वह और झांग पास के एक क्लिनिक में गए. क्लिनिक छोटा होने के बावजूद अपनी अच्छी प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता था.

गलत इलाज की वजह से कोमा में चली गई दुल्हन
झांग ने याद करके बताया कि उस समय दो डॉक्टर ड्यूटी पर थे. एक महिला डॉक्टर ने दवा लिखी और इंजेक्शन लगाया. उन्होंने कभी भी वांग से यह नहीं पूछा कि क्या उन्हें किसी दवा से एलर्जी है, न ही उन्होंने कोई स्किन टेस्ट किया.

Advertisement

इंजेक्शन लगाने के कुछ ही मिनट बाद वांग की तबीयत खराब होने लगी. उसकी जीभ सुन्न हो गई, उसे उल्टी होने लगी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो झांग ने एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन जब तक पैरामेडिक्स पहुंचे, वांग सदमे में जा चुकी थी.

झांग ने बताया कि इस दौरान, क्लिनिक के डॉक्टर घबरा गए और उन्होंने कोई प्रभावी आपातकालीन उपाय नहीं किए. अस्पताल में डॉक्टरों ने शुरू में वांग को एसिडोसिस और सांस लेने में तकलीफ की समस्या से ग्रसित पाया. इसकी वजह संभवतः एलर्जी था.

वांग के मस्तिष्क को चार मिनट से अधिक समय तक ऑक्सीजन नहीं मिली, जिसके कारण वह बेहोश हो गई और कोमा में चली गई. झांग ने क्लिनिक के खिलाफ चिकित्सा लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई और कानूनी सहायता मांगी.

जांच से पता चला कि इंजेक्शन लगाने वाली महिला डॉक्टर चिकित्सा कर्मचारी नहीं थी, और पर्ची पर हस्ताक्षर करने वाला डॉक्टर भी मेडिकल प्रेक्टिस करने के योग्य नहीं था. अप्रैल तक, क्लिनिक बंद हो गया था और महिला ने गायब होने से पहले वांग के परिवार को मुआवजे के रूप में 200,000 युआन (30,000 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया.

झांग ने बताया कि मेरी मंगेतर तब भी कोमा में थी और उसके इलाज का बिल  7 लाख युआन (1 लाख अमेरिकी डॉलर) से अधिक हो चुका था. हम बारी-बारी से उसकी देखभाल करते रहे. वह तीन महीने तक कोमा में रही.  इसकी वजह से हम काम नहीं कर पा रहे थे. यह बेहद मुश्किल था.

Advertisement

शादी के ठीक दो दिन पहले आया होश
92 दिनों तक कोमा में रहने के बाद, वांग ने पहली बार होश में आने के संकेत दिखाए, जिससे उनके परिवार में आशा की किरण जगी. 23 अप्रैल को उसने अपनी आंखें खोलीं और झांग को देखकर मुस्कुराई, हालांकि तब तक उसने बोलने या हिलने-डुलने की क्षमता वापस नहीं पाई थी. जबकि, झांग और वांग की शादी की तारीख 25 अप्रैल तय हुई थी. 

आंखों में आंसू लिए झांग ने मीडिया से कहा कि उसकी खूबसूरत आंखों में आखिरकार जीवन की झलक दिख रही है. उसने वांग से कहा कि जैसे ही तुम अपनी शादी की पोशाक पहन लोगी, मैं तुमसे शादी करने के लिए वहां मौजूद रहूंगा. शादी से पहले होश में आने के बावजूद भी उनका विवाह नहीं हो पाया. क्योंकि, वांग अभी भी स्वास्थ्य कारणों से शादी करने की स्थिति में नहीं आ पाई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement