बुर्ज खलीफा में इफ्तार पार्टी के कितने रुपये लगते हैं? उतने खर्चे में तो...

रमजान की शुरुआत के साथ ही इफ्तार पार्टियों की चर्चा भी तेज हो गई है. ऐसे में जानिए दुबई के बुर्ज खलीफा में इफ्तार पार्टी आयोजित करने पर कितना खर्च आता है.

Advertisement
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के नीचे स्थित अरमानी होटल हर साल खास इफ्तार पैकेज पेश करता है (Photo:Pexel) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के नीचे स्थित अरमानी होटल हर साल खास इफ्तार पैकेज पेश करता है (Photo:Pexel)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

दुबई के बुर्ज खलीफा में रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी आयोजित करना हमेशा से लग्जरी अनुभव माना जाता है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के नीचे स्थित अरमानी होटल हर साल खास इफ्तार पैकेज पेश करता है, जहां लोग फाउंटेन शो, चमकती स्काईलाइन और रमजान की रौनक के बीच इफ्तार का आनंद लेते हैं. 2026 के लिए आए नए पैकेज एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

Advertisement

Armani/Pavilion: सबसे लोकप्रिय इफ्तार

अरमानी पवेलियन इस साल भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. खुले आसमान के नीचे अल्फ्रेस्को सेटअप, बुर्ज खलीफा और दुबई फाउंटेन का नज़ारा, 100 से ज्यादा डिशों का बफे, लाइव कुकिंग स्टेशन और ओउड संगीत है.यहां इफ्तार पूरी तरह प्रीमियम माहौल में होता है.यहां इफ्तार की कीमत 410 दिरहम प्रति व्यक्ति है, जो भारतीय रुपये में लगभग 10,000 रुपये बनती है. यही वजह है कि यह परिवारों और ग्रुप्स के बीच सबसे ज्यादा चुना जाने वाला विकल्प है.

Armani/Amal: शाही इंडोर इफ्तार

इंडोर डाइनिंग पसंद करने वालों के लिए अरमानी अमल आकर्षक विकल्प है. यहां इंडियन फ्लेवर वाला चार-कोर्स सेट मेन्यू मिलता है और साथ ही डाउनटाउन दुबई और फाउंटेन का शानदार पैनोरमिक व्यू भी.इसकी कीमत 375 दिरहम प्रति व्यक्ति है, जो भारतीय रुपये में करीब 9,250 रुपये बैठती है.

Advertisement

ऊंची मंजिलों पर इफ्तार

122वीं मंज़िल पर मौजूद एटमॉस्फियर जैसे हाई-फ्लोर रेस्तरां भी इस बार इफ्तार की पेशकश कर रहे हैं. पैकेज सीमित हैं, लेकिन अनुमान है कि कीमतें 300 से 450 दिरहम के बीच रहेंगी.भारतीय रुपये में यह लगभग 7,400 से 11,100 रुपये के बराबर है.

प्राइवेट और एक्सक्लूसिव इफ्तार की कीमत

अगर कोई बड़ा आयोजन है-जैसे कॉर्पोरेट इवेंट, फैमिली गेदरिंग या पूरी मजलिस बुक करनी हो तो खर्च काफी बढ़ जाता है.50–100 लोगों की प्राइवेट पार्टी के लिए 1–3 लाख दिरहम, भारतीय रुपये में 24 लाख से 74 लाख रुपये तक है 200 से अधिक लोगों की लग्जरी पार्टी के लिए 2-5 लाख दिरहम, भारतीय रुपये में 49 लाख से 1 करोड़ 23 लाख रुपये तक है.इन पैकेजों में वेन्यू रेंटल, कैटरिंग और सर्विस चार्ज शामिल होते हैं. यानी इतने खर्चे में तो आप एक लक्जरी कार भी खरीद सकते हैं.

शानदार नजारा, लेकिन जेब पर भारी

ये सभी पैकेज रमजान 2026 के आधिकारिक विकल्पों पर आधारित हैं. बुर्ज खलीफा में इफ्तार सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि दृश्य, संगीत और आध्यात्मिक माहौल का अनोखा संगम है.हालांकि, यह अनुभव उतना ही शानदार है जितना महंगा और जेब पर भारी भी पड़ सकता है.

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी ऑनलाइन रिपोर्ट्स पर आधारित है. aajtak.in किसी भी दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement