ड्राइविंग पर ध्यान नहीं, रील्स देखने में मस्त था ड्राइवर, VIDEO देख भड़के लोग

रील्स देखने की लत कितनी खतरनाक है, इसका ताजा उदाहरण एक वायरल वीडियो में सामने आया. जहां एक कैब ड्राइवर रील देखने में इतना मशगूल हो गया कि वह ड्राइविंग की जिम्मेदारी तक भूल बैठा.

Advertisement
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है  (Photo:X/@aakancvedi) वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है (Photo:X/@aakancvedi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

शहर की व्यस्त सड़कों पर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर मोबाइल पर रील्स देखते हुए गाड़ी चला रहा था. इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है.

क्या है मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर एक हाथ से ऑटो चला रहा है, जबकि उसका पूरा ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर टिका हुआ है. पीछे बैठी महिला यात्री बार-बार उसे सचेत करती है, लेकिन वह लगातार रील्स स्क्रॉल करता रहता है. महिला ने पोस्ट लिखकर दावा किया कि 
 स्थिति तब खतरनाक हो गई जब सामने चल रहा एक ट्रक अचानक रिवर्स लेने लगा और ड्राइवर को इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं हुआ. आखिरकार महिला को जोर से चिल्लाना पड़ा-अन्ना, आगे देखो.तब जाकर ड्राइवर ने आखिरी क्षण में ब्रेक लगाया और टक्कर टल गई.

Advertisement

रील्स देखने की लत!

अपनी पोस्ट में महिला आगे लिखती हैं कि  इस डरावने पल के बाद महिला ने ड्राइवर से फोन देखने से मना किया. शुरुआत में उसने बात मान ली, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वह फिर से मोबाइल देखने लगा. हैरानी की बात यह रही कि जब उसे पता था कि उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है, तब भी उसने अपनी हरकत नहीं रोकी और केवल कैमरे को कंधे से छिपाने की कोशिश करता रहा.

महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना को शेयर करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की गलती नहीं, बल्कि मोबाइल और शॉर्ट वीडियो की बढ़ती लत का नतीजा है. उन्होंने बताया कि ड्राइवर का ध्यान पूरी तरह फोन में था और वह सड़क पर हो रही गतिविधियों से लगभग अनजान था. उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में केवल खुद की सावधानी काफी नहीं होती, क्योंकि दूसरे लोग भी इस तरह की लापरवाही कर सकते हैं.

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है. कुछ लोगों ने इसे देश में सस्ते इंटरनेट और बढ़ती स्क्रीन एडिक्शन का गंभीर परिणाम बताया, तो वहीं अन्य ने इसे सीधे तौर पर लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी करार दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement