जहां शुरू हुई मोहब्बत, वहीं का लोगो मेहंदी में सजाया, दुल्हन ने Amazon को दिया खास ट्रिब्यूट

एक कपल, जो अमेज़न इंडिया में काम करते हुए मिले थे, उन्होंने अपनी शादी के जश्न में कंपनी के लोगो को शामिल किया और उसे दुल्हन की मेहंदी में जगह दी.

Advertisement
कभी-कभी प्यार मीटिंग्स, डेडलाइन्स और कॉफी ब्रेक के बीच मिल जाता है (Photo:Insta/@insideamazon) कभी-कभी प्यार मीटिंग्स, डेडलाइन्स और कॉफी ब्रेक के बीच मिल जाता है (Photo:Insta/@insideamazon)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

प्यार कहीं भी हो सकता है-ऑफिस, फ्लाइट, कॉलेज और कई बार मेट्रो तक में भी. दुनिया में कई ऐसी कहानियां सामने आई हैं. लेकिन उस प्यार की जगह को भी सेलिब्रेट किया जा सकता है और उसे यादगार भी बनाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी है और उसमें अमेजन का लोगो बना है. अब इसके पीछे एक कहानी है, जो वायरल है.

Advertisement

क्या किसी ब्रांड का लोगो किसी दुल्हन के मेहंदी के डिजाइन में लगता है? लेकिन प्रियंशी श्रीमल ने कुछ ऐसा ही किया. प्रियंशी श्रीमल के लिए अमेजन का 'स्माइल' केवल एक ब्रांड नहीं था, बल्कि यह रजत वर्मा के साथ उनकी यात्रा की शुरुआत का प्रतीक था.

दोनों की मुलाकात सहकर्मी के रूप में हुई थी और समय के साथ उनका पेशेवर रिश्ता एक निजी संबंध में बदल गया. जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया, तो उन्होंने उस जगह को सम्मान देने का निर्णय लिया, जहां से उनके साथ की कहानी शुरू हुई थी.

एक भावुक जेस्चर में दुल्हन प्रियंशी ने अपनी ब्राइडल मेहंदी में अमेजन के आइकॉनिक लोगो को शामिल किया. उनकी बांह पर मेहंदी से बारीकी से उकेरा गया यह सिम्बल उस वर्क प्लेस के लिए था, जहां से उन्हें जिंदगी के लिए हमसफर मिला. इंस्टाग्राम अकाउंट Inside Amazon ने यह वीडियो शेयर किया. वीडियो में यह डिटेल कैद हुई, जिसमें अमेजन का लोगो हर बारीकी के साथ दिख रहा है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

इस पोस्ट ने जल्दी ही दर्शकों का ध्यान खींचा, जिन्हें यह जेस्चर विचारशील और अनोखा लगा. कई कमेंट्स में से एक कमेंट दूल्हे का भी था. रजत ने लिखा कि मैं हमेशा अमेजन का शुक्रगुजार रहूंगा, जिसने मेरे साथी को मुझसे मिलवाया.प्रियंशी ने भी Inside Amazon पेज को उनके इस खास पल को फीचर करने के लिए गर्मजोशी से धन्यवाद दिया.

अपने साझा अतीत के इस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण प्रतीक को शादी के जश्न में शामिल करके प्रियंशी और रजत ने एक कॉरपोरेट लोगो को गहराई से निजी प्रतीक में बदल दिया.

कभी-कभी प्यार मीटिंग्स, डेडलाइन्स और कॉफी ब्रेक के बीच मिल जाता है, और जब ऐसा होता है, तो मेहंदी का डिजाइन भी उस शुरुआत को समर्पित एक खूबसूरत ट्रिब्यूट बन जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement