चर्चा में आया चीनियों का ये अजीब ट्रेंड, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद कर रहे ये काम!

चीन में ब्रेकअप के बाद युवाओं के बीच एक नया ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. अब वहां लड़के-लड़कियां ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए अपने एक्स की AI कॉपी से बातचीत कर अपना दुख बांट रहे हैं.

Advertisement
ब्रेकअप के बाद चीन में युवाओं के बीच बढ़ा ये ट्रेंड (Photo - Pexels) ब्रेकअप के बाद चीन में युवाओं के बीच बढ़ा ये ट्रेंड (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

रिलेशनशिप में ब्रेकअप, इमोशनली एक दर्दनाक मोड़ होता है. इससे उबरना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है. आज के डिजिटल युग में लोग इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा ले रहे हैं. ब्रेकअप के बाद लोग अपने एक्स की AI डिजिटल कॉपी बनाकर उससे अपना दुख बांट रहे हैं. 

चीन में इन दिनों युवाओं की बीच ब्रेकअप से उबरने के लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड की AI कॉपी बनाकर उससे अपनी तकलीफ बांटने का ट्रेंड चर्चा में हैं. इस तरह के चलन ने वहां एक बहस छेड़ दी है. 

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेंड के सपोर्ट में लोगों का दावा है कि एक्स की डिजिटल कॉपी लोगों को इमोशनली सांत्वना देने में कारगर साबित हो रही है. युवाओं के पास्ट में हुई गलतियों के कारण हो रहे पछतावे से उबरने में ये काफी मदद कर रहा है. 

क्या करते हैं डिजिटल एक्स
चीन में यह ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है. ब्रेकअप से जूझ रहे युवा AI का इस्तेमाल करके अपने पूर्व साथियों की डिजिटल कॉपी बना रहे हैं.  ये एआई-ऑपरेटेड EX गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड अपने  लहजे, भाषा, अंदाज जैसी बारीक बिहेवियर की भी नकल कर लेते हैं.  इस वजह से लोग अपने पुराने साथी के डिजिटल कॉपी के साथ थोड़ा और वक्त बिता कर ब्रेकअप को जस्टिफाई करते हैं और उससे उबरने में उन्हें मदद मिल जाती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाल नोंचे, मुक्का मारा... चलती बाइक में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

यह ट्रेंड लोगों के इमोशनली ट्रीटमेंट के लिए एक नया नजरिया पेश करता है. फिर भी इसने प्राइवेसी, इमोशनल डिपेंडेंसी और रिश्तों में तकनीक की सीमाओं पर एक व्यापक बहस को भी जन्म दिया है.

कैसे बना सकते हैं डिजिटल एक्स
एक डिजिटल एक्स बनाने के लिए, यूजर चैट लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट और फोटो को एक एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं, जो फिर एक्स-पार्टनर.स्किल नामक एक पैकेज का इस्तेमाल करके वर्चुअल एक्स-पार्टनर का एक बेसिक वर्जन तैयार करता है.

यूजर अपनी व्यक्तिगत यादें शेयर करके एक्स के एआई कॉपी को और परिष्कृत कर सकते हैं.  जैसे कि ट्रिप, डिनर की आदतें, एनीवर्सरी और पास्ट में हुए झगड़े - धीरे-धीरे डिजिटल एक्स के व्यक्तित्व को और निखार देते हैं. खबरों के मुताबिक, डिजिटल एक्स परिचित लहजे और विचार पैटर्न का इस्तेमाल करके बातचीत में शामिल हो सकता है. कुछ यूजर तो इसे मैसेजिंग ऐप्स में भी इंटीग्रेट कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें: जहां जहां लोग जा रहे... वहां-वहां टेंट! कूलर के बाद वायरल हुई ये टेंट वाली बारात

एक ऐसे ही यूजर ने बताया कि उन्होंने एआई को ट्रेनिंग देने में पूरी रात बिताई. जब उनकी पूर्व प्रेमिका की डिजिटल कॉपी आखिरकार वीचैट पर दिखाई दी, तो उन्होंने खुशी से कहा कि मेरी सारी मेहनत रंग लाई. इस ट्रेंड की शुरुआत  शंघाई स्थित एआई इंजीनियर झोउ तियानयी द्वारा निर्मित Colleague.skill नामक एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट से हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement