Advertisement

ट्रेंडिंग

रात में लगा जैसे सूरज निकल आया… तेहरान पर एयरस्ट्राइक के बाद 'कयामत' जैसा मंजर, Photos

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST
  • 1/8

एयरस्ट्राइक के बाद रविवार सुबह तेहरान का आसमान काले धुएं से भर गया. शहर की सड़कों, कारों और घरों की बालकनियों पर कालिख की मोटी परत जम गई. लोग बताते हैं कि सूरज तक नजर नहीं आ रहा था.हालात इतने खराब थे कि दिन के समय भी लोगों को रोशनी के लिए घरों की लाइट जलानी पड़ी.

(Photo:Reuters)

 

  • 2/8

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान और उसके आसपास मौजूद चार तेल भंडार और एक पेट्रोलियम लॉजिस्टिक्स साइट पर हमला हुआ. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इनमें से एक जगह पर छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए.

(Photo:AP)

  • 3/8

ईरान के पत्रकारों ने रातभर जलते तेल डिपो के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. इन वीडियो में तेहरान के ऊपर आग और धुएं का विशाल गुबार दिखाई दे रहा है. रविवार सुबह भी कई जगहों पर तेल भंडारण केंद्रों से लगातार धुआं उठता रहा, जिससे शहर की हवा बेहद जहरीली हो गई.

(Photo:AFP)
 

Advertisement
  • 4/8

हमले के बाद जब शहर में बारिश शुरू हुई तो अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यह जहरीली ‘एसिड रेन’ हो सकती है. रेड क्रिसेंट ने लोगों से कहा कि बारिश के तुरंत बाद बाहर न निकलें और एयर कंडीशनर भी बंद रखें. लोगों को खुले में रखे खाने को ढकने और खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई.

(Photo:Reuters)
 

  • 5/8


कई स्थानीय लोगों ने बताया कि हवा में मौजूद जहरीले धुएं के कारण उनकी आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है. एक महिला कार्यकर्ता ने बताया कि पूरा शहर धुएं से ढक गया है. उनके मुताबिक हालात इतने डरावने हैं कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. ये तस्वीर ब्लास्ट के वक्त की है.

(Photo:AFP)
 

  • 6/8

द गार्डियन की रिपोर्ट बताती है कि  अचानक बढ़े प्रदूषण के कारण मास्क और इनहेलर जैसी चीजें बाजार से गायब होने लगी हैं. एक महिला ने कहा कि उसे इनहेलर खरीदने के लिए काफी ज्यादा पैसे चुकाने पड़े. बढ़ती महंगाई और सामान की कमी ने लोगों की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

(Photo:AFP)

Advertisement
  • 7/8


कुछ लोगों ने हमलों के बाद शहर छोड़ने का फैसला किया, लेकिन पेट्रोल की कमी और लंबी लाइनों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं. कई जगहों पर लोगों को सिर्फ पांच लीटर पेट्रोल दिया जा रहा था. इंटरनेट बंद होने से लोगों को यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि हमले कहां-कहां हुए हैं.

(Photo:AFP)

  • 8/8

एक महिला ने बताया कि रात में आग की लपटों से आसमान ऐसा चमक रहा था जैसे दिन हो, लेकिन दिन में घना धुआं इतना था कि सब कुछ अंधेरा लग रहा था. उसने कहा कि जब वह शहर छोड़ रही थी तो आसमान में एक भी पक्षी नहीं दिखा, मानो शहर पूरी तरह अकेला हो गया हो.

(Photo:AFP)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement