Advertisement

ट्रेंडिंग

कांटे में फंसी मछली, उसे छोड़ने को तैयार नहीं था सांप, जानें क्या हुआ

गौरव पांडेय
  • 15 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST
  • 1/5

टेक्सास के हॉस्टन में एक मछुआरा तब हैरान रह गया जब उसके कांटे में मछली के साथ-साथ एक बड़ा सांप भी लिपटा हुआ मिला. सांप और मछली को अलग करने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी.

  • 2/5

दरअसल, चेस मैक्रे ने जब कांटे में फंसी मछली को खींचा तो उसमें एक सांप भी लिपटा हुआ था. काफी कोशिश के बाद भी सांप मछली छोड़ने के लिए तैयार नहीं था. कई बार उसने डंडे से सांप को डराने की कोशिश की लेकिन वो मछली को नहीं छोड़ रहा था.

  • 3/5

आश्चर्य की बात यह है कि जब दोनों को बाहर निकाला गया तो वे दोनों ज़िंदा थे. इसके बाद मैक्रे ने चाकू से दोनों को अलग करने की कोशिश की तब जाकर सांप ने मछली को छोड़ा. हालांकि मैकरे ने बाद में दोनों को छोड़ दिया.

Advertisement
  • 4/5

यह पहली बार नहीं है जब किसी मछुआरे को ऐसे दृश्य का सामना करना पड़ा हो. कई बार दूसरे जानवर भी मछली पर ठीक उसी समय धावा बोल देते हैं, जब वह मछुआरे के कांटे में फंसी हुई हो.

  • 5/5

फॉक्स मीडिया के अनुसार जून के महीने में ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में एक मछली पकड़ने के क्रम में नाव के चालक दल ने व्हेल को पास बुलाने में कामयाबी हासिल कर ली थी. हालांकि बाद में उसका वीडियो बनाकर उसे छोड़ दिया गया था. (Photos- Fb)

देखें वीडियो -


Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement