Advertisement

ट्रेंडिंग

'कश्मीर ऑवर' के नाम पर इमरान का 'फ्लॉप शो', लोगों को सड़कों पर दौड़ाया

गौरव पांडेय
  • 30 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST
  • 1/10

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले के खिलाफ हर कूटनीतिक मोर्चे पर असफल रहने के बाद भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने 'कश्मीर ऑवर' के नाम पर पाकिस्तानियों को सड़कों पर दौड़ा दिया. इस दौरान पाकिस्तान के काफी लोग नाराज भी नजर आए. (Photo- Twitter)

  • 2/10

दरअसल, इमरान खान ने शुक्रवार को कश्मीर के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 'कश्मीर ऑवर' मनाया. इस दौरान पाकिस्तान में कई रैलियों का आयोजन किया गया. लोग सड़कों पर उतरे और दौड़ लगाई. दोपहर 12 बजे आधे घंटे के इस आयोजन में पाकिस्तान में बहुत जगहों पर ट्रैफिक जाम भी लग गया. लोग फंसे रहे. (Photo- Twitter)

  • 3/10

इस दौरान पाकिस्तानी जनता और स्कूली बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ा. ऑफिस-अस्पताल बंद कर दिए. विरोध-प्रदर्शन के प्रोपेगैंडा को पूरा करने के लिए सरकार ने ट्रैफिक भी रोककर रखा जिससे कड़ी धूप में लोगों को करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा. मुख्य आयोजन इस्लामाबाद के कांस्टीट्यूशन एवेन्यू में हुआ यहां इमरान खान ने भीड़ को संबोधित किया. (Photo- Twitter)

Advertisement
  • 4/10

वहीं इस्लामाबाद में कश्मीरी ऑवर की रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने माना कि कश्मीर पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय का बिल्कुल भी समर्थन हासिल नहीं हो रहा है. इस दौरान इमरान खान ने फिर धमकी दी कि अगर वे कश्मीर में कुछ भी करते हैं तो हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है. (Photo- Twitter)

  • 5/10

इसके अलावा अपने संबोधन में इमरान खान ने मुस्लिम कार्ड भी खेला. उन्होंने कहा कि जब मुस्लिमों का दमन हो रहा है तो पूरी दुनिया खामोश है. अगर कश्मीरी मुस्लिम नहीं होते तो दुनिया की प्रतिक्रिया ज्यादा मजबूत तरीके से सामने आती. (Photo- Twitter)

  • 6/10

सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानियों ने कश्मीर ऑवर को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लोग ट्रैफिक रोके जाने को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, कश्मीर के नाम पर ट्रैफिक बाधित है, लोग परेशान हैं, क्या सरकार बताएगी कि इससे आखिर क्या हासिल हुआ? (Photo- File)

Advertisement
  • 7/10

एक अन्य पाकिस्तानी पत्रकार गुल बुखारी ने ट्वीट किया कि जब पाकिस्तान की जनता अपनी सामान्य जिंदगी जीना चाह रही थी तो उन्हें सड़कों पर बेवकूफों की तरह खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया. सरकार ने रास्ते जाम रखे. यह पाकिस्तान के इतिहास की सबसे खराब, विनाशक और फ्रॉड सरकार है. (Photo- Twitter)

  • 8/10

इतना ही नहीं एक वीडियो में ट्रैफिक में फंसा एक पाकिस्तानी गुस्से में कहता है कि लोगों को रोकने का क्या फायदा है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊपर से गुजर जाएंगे. इस गुस्से को उस वाकये से जोड़कर देखा जा रहा है जब हाल ही में, पीएम मोदी फ्रांस जाते समय पाकिस्तानी एयरस्पेस से होकर गुजरे थे. (Photo- Twitter)

  • 9/10

कश्मीर ऑवर को मनाने के लिए इमरान खान ने ट्विटर पर अपील की थी कि कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले 'कश्मीर ऑवर' में जरूर हिस्सा लें. (Photo- File)

Advertisement
  • 10/10

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्यू यॉर्क टाइम्स में एक आर्टिकल भी लिखा है. इमरान ने इस लेख में कहा है कि अब भारत के साथ तभी बातचीत होगी, जब कश्मीर पर मोदी सरकार अपना फैसला वापस ले लेगी. (Photo- File)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement