₹600 में दुश्मन को पिटवाइए! हांगकांग की सड़क पर चलता है 'चप्पल' वाला धंधा

चीन के हांगकांग में एक ऐसा अनोखा बाजार सजता है, जहां लोग सरेआम अपने दुश्मनों के नाम पर 'जूते' बरसवाते हैं. सुनने में भले ही यह किसी फिल्म की कहानी लगे, लेकिन यहां अपने बॉस या धोखा देने वाले पार्टनर से बदला लेने के लिए लंबी कतारें लगती हैं.

Advertisement
भड़ास निकालने का सबसे अनोखा तरीका (Photo: @melty72/Instagram) भड़ास निकालने का सबसे अनोखा तरीका (Photo: @melty72/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

जब भी हम 'काले जादू' या 'टोने-टोटके' की बात सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में भारत के कुछ गिने-चुने राज्यों के नाम आने लगते हैं. हम अक्सर बिना किसी सबूत के यह मान लेते हैं कि ऐसी चीजें बस हमारे आस-पास ही होती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां खुलेआम सड़क पर बैठकर लोग अपने दुश्मनों को 'शाप' देते हैं. दरअसल, चीन के हांगकांग में एक ऐसा अनोखा रिवाज है, जहां सिर्फ 600 रुपये देकर आप अपने मन की सारी भड़ास निकाल सकते हैं.

Advertisement

अब आपके मन में सवाल तो उठा होगा कि आखिर यह कैसा अजीबोगरीब रिवाज है? दरअसल, इसे वहां की भाषा में 'विलेन हिटिंग' कहते हैं. आसान शब्दों में समझें तो 'विलेन' का मतलब वो इंसान जिसे आप पसंद नहीं करते या जिसने आपके साथ कुछ गलत किया हो. हांगकांग में सड़क किनारे कुछ बुजुर्ग महिलाएं बैठती हैं, जिन्हें 'विलेन हिटर' कहा जाता है. अगर आपका बॉस आपको परेशान कर रहा है, ऑफिस में कोई आपका दुश्मन बना हुआ है, या किसी पुराने प्रेमी ने आपको धोखा दिया है, तो आप बस यहां आकर उनका नाम बता दीजिए.

यह भी पढ़ें: समंदर की लहरों पर तैरते फाइव स्टार होटल, बजट में पाएं विदेशों जैसा वेकेशन

काम शुरू करने के लिए ये महिलाएं करीब 600 रुपये की छोटी सी फीस लेती हैं और एक कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिख देती हैं. इसके बाद अगरबत्ती जलाकर थोड़ी पूजा-पाठ होती है और फिर शुरू होता है असली खेल. वो महिला उस कागज पर जोर-जोर से अपने जूते या चप्पल बरसाना शुरू कर देती है और साथ में कुछ मंत्र भी पढ़ती है. वहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उस बुरे इंसान की नजर और उसकी दी हुई तमाम तकलीफें आपसे दूर हो जाती हैं.

Advertisement

लोग क्यों लगवाते हैं यहां लंबी कतारें?

हैरानी की बात यह है कि यहां ये सब गुपचुप नहीं होता, बल्कि खुलेआम एक फ्लाईओवर के नीचे होता है. हांगकांग के कॉजवे बे इलाके में कैनाल रोड फ्लाईओवर के नीचे आपको ऐसी कई छोटी-छोटी दुकानें मिल जाएंगी. यहां इतनी भीड़ होती है कि लोग अपनी बारी के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं. कुछ दुकानें तो इतनी मशहूर हैं कि वहां 50-50 लोग कतार में लगे रहते हैं. दिलचस्प बात यह है कि अब यह रिवाज सिर्फ हांगकांग तक ही सीमित नहीं रहा है.

सोशल मीडिया के दौर में लोग यहां के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर डाल रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया के पर्यटक इसे देखने खिंचे चले आते हैं. भारत की मशहूर ट्रैवल व्लॉगर आकांक्षा मोंगा ने भी यहां का अनुभव साझा किया और इसे दुनिया के सबसे अनोखे अनुभवों में से एक बताया.

यह भी पढ़ें: विदेशी टूरिस्ट ने खाया भारतीय ट्रेन का खाना, फिर जो कहा वो सबको हैरान कर देगा!

अब 'डिजिटल' तरीके से भी पिटते हैं दुश्मन

बदलते समय के साथ यह पुरानी परंपरा भी अब हाई-टेक हो गई है. अब आपको दुश्मन को 'शाप' दिलवाने के लिए हांगकांग जाने की भी जरूरत नहीं है. कई महिलाएं अब वॉट्सऐप या अन्य मैसेजिंग ऐप के जरिए बुकिंग लेती हैं. आप उन्हें पैसे भेजिए, वो आपकी ओर से पूरा अनुष्ठान करेंगी और उसका वीडियो बनाकर आपको भेज देंगी. यानी अब घर बैठे ही दुश्मनों पर 'जूते' बरसवाए जा सकते हैं.

Advertisement

अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में ऐसा करने से किसी का बुरा होता है? असल में, यहां आने वाले ज्यादातर लोग किसी की जान नहीं लेना चाहते. हांगकांग जैसे भीड़भाड़ वाले और भाग-दौड़ भरे शहर में लोगों पर काम और रिश्तों का बहुत ज्यादा तनाव रहता है. ऐसे में 600 रुपये खर्च करके अपने मन की भड़ास निकाल लेना, किसी महंगी थेरेपी से ज्यादा आसान और सस्ता लगता है. लोगों को लगता है कि उनके हाथ में कुछ तो है जिससे वो अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement