Must Visit Places Around Manali: गर्मियां की छुट्टियां शुरू होते ही लोग अपनी फैमिला और दोस्तों के साथ में पहाड़ों में घूमने का प्लान बनाना शुरू कर देते हैं. इस गर्मी में हिमाचल और उत्तराखंड ही लोग सबसे ज्यादा जाते हैं और अगर आप भी इस बार मनाली जाने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ मॉल रोड, सोलंग वैली और रोहतांग पास देखकर वापस मत आ जाइएगा. क्योंकि मनाली के आसपास कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें भी हैं, जहां लोग कम जाते हैं, लेकिन जो एक बार चला जाता है, वो वहां की सुंदरता का कायल हो जाता है.
इस खूबसूरत हिल स्टेशन के आसपास कई ऐसी ऑफबीट जगहें भी मौजूद हैं, जहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेंगी. अगर इस बार आप भीड़ से दूर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन ऑफबीट लोकेशन्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.
मनाली से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित सेथन वैली एक छोटा और बेहद खूबसूरत बौद्ध गांव है, यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़, शांत माहौल और एडवेंचर एक्टिविटीज आपको अलग ही एक्सपीरियंस देंगे. गर्मियों की छुट्टियों में कैंपिंग के लिए सेथन वैली बेस्ट जगह है, जहां आपको बहुत खास नजारे देखने को मिलेंगे.
गुलाबा मनाली से लगभग 20 किलोमीटर दूर रोहतांग दर्रे के रास्ते पर स्थित एक खूबसूरत छोटा सा गांव है. जो अपनी शांत वादियों और शानदार व्यूज के लिए जाना जाता है, यहां की हरियाली और ठंडी हवाएं आपको शहर की भागदौड़ से पूरी तरह दूर कर देंगी. फोटोग्राफी और पिकनिक के लिए यह जगह शानदार मानी जाती है, जहां आप अपनी फैमिली, पार्टनर के साथ कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं.
जो लोग ट्रैकिंग और नेचर का मजा उठाना चाहते है, वो मनाली के पास हम्टा जा सकते हैं, यह ट्रैंकिग करने वालों के लिए बेस्ट जगह है, यह गांव अपने हरे-भरे घास के मैदानों, पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां से शुरू होने वाला हम्टा पास ट्रेक दुनियाभर में काफी फेमस है और इसे करने दूर-दूर से लोग भी आते हैं. मगर आम टूरिस्ट इसे अक्सर अनदेखा कर देते हैं.
नग्गर एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है, जो अपनी पुरानी वास्तुकला और शांत माहौल के लिए फेमस है. यहां मौजूद नग्गर कैसल और आर्ट गैलरी टूरिस्ट्स को काफी अट्रैक्ट करते हैं, अगर आप मनाली ट्रिप में थोड़ा कल्चर और हिस्ट्री भी एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है.
भीड़भाड़ से दूर जाना वॉटरफॉल नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, इस झरने तक पहुंचने का रास्ता सेब के बागानों और देवदार के जंगलों से होकर गुजरता है. जो सफर को और भी खूबसूरत बना देता है, इसके साथ ही यहां आप स्थानीय हिमाचली खाने का स्वाद जरूर चखें.
हिमाचल के कुल्लू जिले में बसी सैंज घाटी हरे-भरे पहाड़ों से घिरी एक खूबसूरत जगह है. सैंज घाटी में शांघड़ दुनिया से दूर एक शांत जगह है, जो देवदार के जगलों और ट्रेडिशनल हिमाचली घरों के लिए भी जाना जाता है. सैंज घाटी में बसा हुआ है वो कुल्लू से करीब 50 किलोमीटर दूर है और इसे भारत का दूसरा मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते हैं. मनाली से यह जगह थोड़ी दूर है और रास्ता भी खराब है. मगर इस जगह पर पहुंचने के बाद आप वहां की सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे और रास्ते को तो भूल ही जाएंगे.
इसलिए इस बार गर्मी की छुट्टियों में मनाली की इन ऑफबीट जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे.
aajtak.in