भूल जाइए गोवा-मुंबई! बीच वेकेशन के लिए बेस्ट हैं ये ऑफबीट लोकेशन

गोवा और मुंबई की भीड़ से दूर, भारत में कुछ ऐसे शांत समुद्री तट हैं जहां आप टेंट लगाकर लहरों के संगीत में सुकून भरी रात और बोनफायर का मजा ले सकते हैं.

Advertisement
समंदर किनारे रात बिताने का अनोखा अनुभव (Photo: Pexels) समंदर किनारे रात बिताने का अनोखा अनुभव (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

जब भी हम समंदर किनारे छुट्टियां बिताने की बात करते हैं, तो सबसे पहले गोवा या मुंबई के जुहू बीच का ख्याल आता है. लेकिन अगर आप पार्टी और शोर-शराबे के बजाय लहरों के बीच एक शांत रात बिताना चाहते हैं, तो भारत के पास ऐसे कई शानदार कोने हैं जो आज भी काफी शांत और सुंदर हैं.

यहां न तो सैलानियों की भारी भीड़ मिलती है और न ही ट्रैफिक का शोर. यही वजह है कि अगर आप सुकून से कैंपिंग करना चाहते हैं और तारों भरी रात का आनंद लेना चाहते हैं, तो कोंकण से लेकर केरल तक फैले ये समुद्री किनारे आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे. आइए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां आप लहरों के संगीत के बीच अपनी रात गुजार सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बीच रास्ते में GPS ने दिया धोखा? घबराएं नहीं, ये 5 ट्रिक्स दिखाएंगी रास्ता

1. महाराष्ट्र

अगर आप मुंबई या पुणे के पास रहते हैं और वीकेंड पर किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो महाराष्ट्र का कोंकण तट आपके लिए सबसे अच्छा है. अलीबाग के पास स्थित रेवदंडा बीच कैंपिंग और बोनफायर के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय होता जा रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यहां आज भी गोवा जैसी भारी भीड़ नहीं मिलती.

यहां आप समंदर किनारे टेंट लगाकर रात भर लहरों का संगीत सुन सकते हैं. इसके थोड़ा आगे बढ़ने पर आपको तारकली और देवबाग जैसी जादुई जगहें मिलेंगी, जहां बैकवॉटर और समंदर का मिलन होता है. यहां कई ऐसे होमस्टे और रिसॉर्ट्स हैं जो बिल्कुल समंदर के सामने बने हैं. वहीं, अगर आपको सफेद रेत और बिल्कुल सन्नाटा पसंद है, तो अंजरले बीच का रुख करें. यह एक ऐसा अनछुआ कोना है जहां आपको प्रकृति अपने सबसे शुद्ध रूप में देखने को मिलेगी.

Advertisement

2. कर्नाटक

कर्नाटक के समुद्री तट अपनी साफ-सफाई और शांति के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. गोकर्ण के 'ओम बीच' और 'कुडले बीच' पर तो थोड़ी रौनक मिल जाएगी, लेकिन अगर आप दुनियादारी से कटकर कहीं सुकून तलाश रहे हैं, तो हाफ मून और पैराडाइज बीच आपके लिए जन्नत से कम नहीं हैं. इन तटों तक पहुंचने के लिए अक्सर लोग ट्रेकिंग का सहारा लेते हैं, जिस वजह से इन जगहों पर भीड़ न के बराबर होती है. इसी राज्य में एक और अद्भुत जगह मरावंथे बीच है, जिसकी खूबसूरती देख आपकी आंखें फटी रह जाएंगी.

इस पॉइंट की खासियत यह है कि नेशनल हाईवे के एक तरफ विशाल समंदर है और दूसरी तरफ शांत नदी बहती है. इस किनारे पर रात गुजारना अपने आप में एक अनोखा एहसास है. इसके अलावा कारवार का कूदी बाग बीच भी एक ऐसा छिपा हुआ रत्न है, जहां बिना किसी शोर-शराबे के घंटों लहरों को निहारा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: होमस्टे में रुकना है तो सिर्फ कमरा न देखें, इन तरीकों से ट्रिप बनाएं यादगार

3. केरल

केरल को यूं ही 'ईश्वर का अपना देश' नहीं कहा जाता, यहां के बीच और बैकवॉटर का तालमेल दुनिया में सबसे अलग है. अगर आप भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट से दूर जाना चाहते हैं, तो कन्नूर का थोट्टाडा बीच एक बेहतरीन ठिकाना है. यह एक छोटा सा तटीय गांव है, जहां का शांत वातावरण आपको फिर से तरोताजा कर देगा. यहां रात के समय जब सब शांत होता है, तब समंदर की लहरों की आवाज किसी लोरी जैसी महसूस होती है. इसके साथ ही, अलाप्पुझा के पास स्थित मरारी बीच भी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो शांति और सुकून की तलाश में रहते हैं. यहां बैकवॉटर की शांति और समंदर की विशालता एक साथ देखने को मिलती है, जो आपकी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए काफी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement