कौन हैं सारा हूकर? अमेरिकी AI CEO का दिल्ली वाला पोस्ट हुआ वायरल

दिल्ली में चल रहा AI इम्पैक्ट समिट इस पूरे हफ्ते चर्चा में रहा है. इस इवेंट में दुनिया की कई कंपनियों के CEO और दूसरे प्रमुख ने हिस्सा लिया है. साथ ही इसमें कई देशों के राजनेता भी शामिल हुए हैं. AI इवेंट में हिस्सा लेने आई एक अमेरिकी CEO का पोस्ट वायरल हो रहा है. दिल्ली से जुड़े कई पोस्ट उन्होंने किए हैं, जिस पर लोग चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement
सारा हूकर अमेरिकी कंपनी Adaption की को-फाउंडर और CEO हैं. (Photo: LinkedIn) सारा हूकर अमेरिकी कंपनी Adaption की को-फाउंडर और CEO हैं. (Photo: LinkedIn)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

AI इम्पैक्ट समित इस हफ्ते चर्चा में रहा है. चर्चा ना सिर्फ इस समिट की हुई है बल्कि इससे जुड़े कई पलों की भी है. ऐसा ही कुछ अमेरिकी CEO सारा हूकर (Sara Hooker) के साथ हुआ, जब उन्होंने दिल्ली में बाटा का स्टोर देखा. सारा ने इस पल को X पर शेयर किया है. 

उन्होंने लिखा, 'मैं एस्वातीनी और मोजांबीक में बाटा के जूते पहनकर बड़ी हुई हूं. मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये इतना यूनिवर्सल ब्रांड है.' सारा ने भारत में बाटा को स्टोर देखा तो उन्हें इसके ग्लोबल ब्रांड होने का एहसास हुआ. उन्होंने अपने पोस्ट के साथ दिल्ली स्थित बाटा स्टोर की फोटो भी शेयर की है. 

Advertisement

सारा ने कई पोस्ट किए हैं

उनके इस पोस्ट ने बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यना खींचा. खासकर भारतीयों ने इस पर रिएक्ट किया और अपने बचपन के पलों को शेयर किया. एक यूजर ने लिखा कि स्कूल के दिनों में वो Bata के जूते पहनते हुए बड़ा हुआ. बाटा की शुरुआत 1894 में ज्लिन, चेकोस्लोवाकिया में थॉमस बाटा ने की थी. आज ये एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है. 

हूकर ने अपनी दिल्ली यात्रा की दूसरी फोटोज को भी शेयर किया है. दिल्ली ट्रैफिक और इंडिया गेट की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिल्ली ट्रैफिक में मिले समय की वजह से मुझे इंडिया गेट देखने का मौका मिला.' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने Parle-G की फोटो शेयर की है. 

कौन हैं सारा हूकर?

सारा हूकर सैन फ्रांसिस्को स्थित Adaption की को-फाउंडर और CEO हैं. साथ ही वो Cohere Labs की भी प्रमुख हैं, जो AI कंपनी Cohere की रिसर्च आर्म है. इससे पहले हूकर ने गूगल ब्रेन में काम किया है और उन्हें मशीन लर्निंग में उनके रिसर्च के लिए जाना जाता है. 

Advertisement

सारा ने लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स को ज्यादा एफिशिएंट, सेफ और भरोसेबंद बनाने पर काम किया है. साथ ही सारा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कॉउंसिल में फ्यूचर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सदस्य भी हैं. India AI Impact Summit की शुरुात 16 फरवरी से हुई है. पहले ये इवेंट 20 फरवरी तक चलने वाला था, लेकिन लोगों के इंटरेस्ट को देखते हुए इसे 21 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement