स्पॉटिफाई ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में बड़ा फेरबदल किया है. अब कंपनी ने अपने सभी प्लान की कीमत घटा दी हैं, इसमें प्रीमियम स्टैंडर्ड और स्टूडेंट प्लान की कीमत बदलें हैं. इसके अलावा कंपनी ने एंट्री लेवल प्रीमियम लाइट प्लान को खत्म कर दिया है.
स्पॉटिफाई, असल में एक ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है. इस ऐप की मदद से म्यूजिक, पॉडकास्ट और कहानियों आदि को सुना जा सकता है. ये ऐप कई लेटेस्ट और यूजफुल फीचर्स के साथ आता है.
स्पॉटिफाई की ये हैं नई कीमतें
स्पॉटिफाई प्रीमियम स्टैंडर्ड की अब कीमत 139 रुपये मंथली है, जबकि पहले ये कीमत 199 रुपये थी. इस प्राइस को मैच करने वाला प्लान प्रीमियम लाइट को डिसकंटीन्यू कर दिया है.
यह भी पढ़ें: आसमान छूने के लिए तैयार स्मार्टफोन्स की कीमतें, इस साल अब तक 40% महंगे हो गए हैं फोन्स
69 रुपये में हुआ स्पॉटिफाई स्टूडेंट प्लान
स्टूडेंट प्लान की कीमत 69 रुपये कर दी गई है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 99 रुपये थी. कंपनी इसकी मदद से और ज्यादा यूजर्स को बढ़ाना चाहती है.
प्रीमियम प्लेटिनम की कीमत
स्पॉटिफाई प्रीमियम प्लेटिनम की कीमत 299 रुपये मंथली है. इस प्लान के तहत यूजर्स को कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. इस प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस प्लान में ऑडियोफाइल भी मिलती हैं.
2025 में पेश किए थे नए प्लान्स
नवंबर 2025 में स्पॉटिफाई ने भारत समेत पांच बाजारों में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स में बदलाव करने की घोषणा की थी. कंपनी ने ऐसे प्लान पेश किए, जो अलग-अलग तरह के लोगों की जरूरतों को पूरा करते थे. इसके लिए तीन नए प्लान को लॉन्च किया था. इसमें प्रीमियम लाइट, प्रीमियम स्टैंडर्ड, और प्रीमियम प्लेटीनम है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क