Samsung Galaxy S26 सीरीज भारत में लॉन्च, ऐसे होगी 20 हजार तक की सेविंग

Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो चुकी है और भारत में भी इसका प्री ऑर्डर शुरू हो चुका है. प्री ऑर्डर के दौरान मैक्सिमम 20 हजार रुपये तक बचाने का मौका मिलेगा. इस सीरीज में तीन हैंडसेट को अनवील किया है, जिसमें Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra के नाम शामिल हैं. इनका प्री ऑर्डर शुरू हो चुका है. आइए इनकी कीमत और अन्य फीचर्स जानते हैं.

Advertisement
Samsung Galaxy S26 सीरीज भारत में लॉन्च. (Photo: ITG) Samsung Galaxy S26 सीरीज भारत में लॉन्च. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

Samsung Galaxy S26 सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है, जिसमें तीन हैंडसेट को अनवील किया है. इसमें Samsung Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra के नाम शामिल हैं. तीनों ही स्मार्टफोन के प्री ऑर्डर की शुरुआत हो चुकी है. तीनों हैंडसेट के बेस मॉडल को छोड़कर सभी प्री ऑर्डर के दौरान बुकिंग करने पर अच्छा डिस्काउंट भी मिल रहा है. यहां मैक्सिमम 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.  

Advertisement

कंपनी ने इस बार कैमरा, परफॉर्मेंस और AI एक्सपीरियंस को बेहतर किया है. साथ ही कंपनी ने पहली बार प्राइवेसी डिस्प्ले नाम का फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से आसपास बैठे लोगो आपके मोबाइल स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को पढ़ नहीं सकेंगे.   

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत 

Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है, जिसमें 12GB + 512GB मिल रहा है, जिसके साथ कंपनी ने लिखा है लिमिटेड टाइम के लिए. टॉप एंड वेरिएंट 16GB + 1TB स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 1,89,999 रुपये है. ऑफिशियल पोर्टल पर 12GB Ram+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत के बारे में नहीं बताया है. प्री-ऑर्डर के तहत मैक्सिमम 20 हजार रुपये सेविंग करने का मौका मिल रहा है.   

Samsung Galaxy S26 के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत प्री ऑर्डर के दौरान 87999 रुपये है. हालांकि 256GB वेरिएंट की कीमत को अनवील नहीं किया है.

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Plus वेरिएंट भी प्री ऑर्डर के लिए लिस्ट है. प्री ऑर्डर के दौरान 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,19,990 रुपये है. हालांकि 256GB वेरिएंट की कीमत लिस्ट नहीं है.  

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, दुनिया का पहला 2nm चिपसेट

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स 

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-inch Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 3,120 × 1,440 पिक्सल रेजोल्युशन का डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट्स का डिस्प्ले दिया है. इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से आसपास मौजूद लोग आपके प्राइवेट फोटो, मैसेज आदि नहीं देख पाएंगे. 

सैमसंग के इस हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का यूज किया है. इसमें मैक्सिमम 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है. यह एंड्रॉयड बेस्ड One UI 8.5 पर काम करेगा. 

Samsung Galaxy S26 Ultra का कैमरा 

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 200-Megapixel का वाइड एंगल लेंस कैमरा दिया गया है. सेकेंडरी कैमरा 50-Megapixel का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ f/2.9 Aperture और 5x ऑप्टिकल जूम दिया गया है. तीसरा कैमरा 50 Megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. तीसरा कैमरा 10-Megapixel Telephoto कैमरा दिया गया है, जो 3x optical zoom के साथ आता है. 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Ultra की बैटरी 

Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसमें 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement