AI से मालामाल Samsung Galaxy S26 सीरीज, बड़े काम के ये 5 फीचर

Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने दमदार हार्डवेयर के साथ AI फीचर्स का भी ध्यान रखा है. Galaxy AI समेत लेटेस्ट सीरीज में कई सपोर्ट मिलेंगे. आज टॉप-5 AI फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Samsung S26 सीरीज में हैं कई स्पेशल AI फीचर.(File Photo) Samsung S26 सीरीज में हैं कई स्पेशल AI फीचर.(File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

Samsung Galaxy S26 को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है. कंपनी ने इस सीरीज के लिए कई AI फीचर्स को शामिल किया गया है, जो उसको iPhone 16 सीरीज से अलग बनाती है. आज सैमसंग गैलेक्सी एस 26 सीरीज के टॉप-5 यूजफुल फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं. 

सबसे पहले बता देते हैं कि गैलेक्सी एस 26 सीरीज, सैमसंग की लगातार तीसरी सीरीज है जिसमें कंपनी ने AI फोक्स्ड फीचर्स को अनवील किया है. इस बार कंपनी ने ऑन डिवाइस AI फीचर भी दिया है, जो स्पैम कॉल्स को डिटेक्ट करता है.

Advertisement

और बेहतर हुआ Now Brief 

Samsung Galaxy S26 सीरीज में कंपनी ने Now Brief को अपडेट कर दिया है. अपडेट के बाद यह पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर और पर्सनलाइज्ड हो चुका है. साथ ही यह AI-पावर्ड टूल यूजर्स के पर्सनल कॉन्टैक्ट के आधार पर इवेंट्स और ट्रैवल अपडेट आदि दिखाता है. 

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, दुनिया का पहला 2nm चिपसेट

स्ट्रांग हुआ Circle to Search

सैमसंग के साथ मिलने वाला Circle to Search फीचर में भी बड़ा अपडेट किया गया है. अब यह फीचर बेहतर मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकग्निशन के साथ आता है. गैलेक्सी S26 सीरीज में एक ही इमेज के कई हिस्सों को एक साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

Bixby और बेहतर हुआ है 

Samsung ने अपने वॉयस असिस्टेंट Bixby को भी अपडेट किया है. यह अब ज्यादा नेचुरल बातचीत जैसा हो चुका है. गैलेक्सी S26 पर Bixby को यूजर्स ज्यादा सामान्य भाषा में कंट्रोल कर सकते हैं और सेटिंग्स बदल सकते हैं. 

Advertisement

Privacy Display से होगा बड़ा फायदा 

Samsung Galaxy S26 Ultra में एक बिल्ट-इन Privacy Display नाम का फीचर दिया गया है. यह फीचर स्क्रीन के देखने के एंगल को लिमिटेड करता है, जिसके बाद आसपास बैठा शख्स फोन पर मौजूद कंटेंट को नहीं देख पाएगा. मौजूदा समय में स्क्रीन को ताक-झांक से बचाने के लिए थर्ड पार्टी स्क्रीन प्रोटेक्टर का यूज करते हैं. सैमसंग ने खास टेक्नोलॉजी की मदद से इसको शामिल किया है. बस, ट्रेन, मेट्रो या ऑफिस आदि में स्मार्टफोन पर कई बार पास बैठा शख्स बैंकिंग डिटेल्स से लेकर सीक्रेट मैसेज तक पढ़ सकते हैं. 

इन-बिल्ट स्कैम डिटेक्शन 

सैमसंग ने गूगल के साथ पार्टनरशिप करके एक खास AI फीचर तैयार किया है और उसको सैमसंग के डिवाइस में शामिल किया गया है. यह ऑन डिवाइस स्कैम डिटेक्शन फीचर है. यह फीचर रियल टाइम फोन कॉल को एनालाइज करता है. अगर का स्कैम कॉल का पैटर्न मिलता है तो ऑडियो और वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट देता है. प्राइवेसी के मद्देनजर यह पूरा प्रोसेस स्मार्टफोन के अंदर होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement