PM मोदी ने किया पोस्ट, दिखाया AI Expo का टूर, वीडियो में देखें हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट के दौरान लगाए गए AI एग्जिबिशन को देखा. यहां उन्होंने सभी एग्जिबिशन का एक टूर किया और उसके हाइलाइट्स को शियर किया है. आप भी देखें ये वीडियो.

Advertisement
प्रधानमंत्री ने सोमवार को किया AI Expo का टूर. (Photo: X/@narendramodi) प्रधानमंत्री ने सोमवार को किया AI Expo का टूर. (Photo: X/@narendramodi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह AI Expo समिट का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारत मंडपम में लगाए गए सभी एग्जिबिशन को दिखाने की कोशिश की. उन्होंने वीडियो में दिखाया है कि AI कैसे इंसानों के लिए यूजफुल साबित होगा. 

PM मोदी ने पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 आइडिया, इनोवेशन का बेजोड़ संगम हैं. भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण कैपिबिलिटी को शोकेश किया है. पोस्ट में आखिर में उन्होंने लिखा कि यहां देखें हाइलाइट...

Advertisement

वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले Sarvam AI का एग्जिबिशन दिखाया है. AI वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट को रियल टाइम ट्रांसलेट किया है और लोगों को सुनाया. वीडियो में बताया है कि कई लोगों ने आम बजट को हिंदी भाषा में लाइव सुना. इसके बाद इंडिया का सोवरेन AI मॉडल तैयार किया गया है, जो दुनिया के टॉप स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.

AI सोलर पैनल से जनरेट बिजली को सेल भी करेगा 

तीसरे एग्जिबिशन में दिखाया है कि AI कैसे सोलर पैनल से जनरेट बिजली को कंट्रोल करता है और जरूरत पड़ने पर बिजली सेल भी कर सकता है. इसमें एक उत्तर प्रदेश के किसान भी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि जब वह घर के बाहर जाते हैं, तो उस समय जनरेट होने वाली बिजली को सेल कर देते हैं.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI इम्पैक्ट समिट: महाभारत से लेकर अस्पताल में ऑपरेशन तक, AI ऐसे बदलेगा तस्वीर

Miko AI बच्चे डेवलपमेंट में करेगा मदद

वीडियो में Miko AI रोबो का भी एग्जिबिशन दिखाया है. एग्जीबिशन पर मौजूद शख्स ने बताया है कि Miko AI बच्चों से बातें करता है और उनके डेवलपमेंट के बारे में बताता है. यह मेक इन इंडिया प्रोडक्ट है. 

वीडियो में दिखाया ह्यूमनॉयड रोबोट 

वीडियो के मुताबिक, ह्यूमनॉयड रोबोट को दिखाया गया है, जो एक कुर्सी पर बैठा था. साथ ही स्मार्ट ग्लासेस को दिखाया है, जिनकी मदद से नेत्रहीन शख्स वॉयस कमांड से अपने आसपास रखे सामान को पहचान रहा था. 

AI इनेबल हियरिंग डिवाइस 

वीडियो में एक हियरिंग डिवाइस को अनवील किया है, जहां बताया है कि एक प्रोडक्ट को इंसान के ब्रेन के पास लगाया जाएगा. इसके बाद दो लोग सुन नहीं सकते थे उनको सुनने की क्षमता मिलती है. 

यह भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक भारत दौरे पर, AI इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल

AI ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर नजर रखेगा   

AI इनेबल कैमरा तैयार किया है, जो 230 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रहे ऑब्जेक्ट को कैप्चर कर सकेगा. यह ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की पहचान कर सकेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »