भारत की जीत के बाद आपने देखा ये वायरल वीडियो, Paytm फाउंडर ने भी किया पोस्ट, दी टीम इंडिया को बधाई

T20 World Cup में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद देश में जश्न का माहौल है. इस मौके पर Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और एक खास वीडियो शेयर किया. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा. Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा.

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 जून 2024,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

T20 World Cup में भारत की जीत के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. ये एक ऐसा पल है, जिसका हर एक भारतीय को इंतजार था. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की है.  इस मौके पर Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और एक खास वीडियो शेयर किया. 

Advertisement

विजय शेखर शर्मा ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए, एक पोस्ट किया है. इमस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी एम्बेड किया है, जो अपने आप में बहुत ही खास है और कई लोगों का दिल भी छू रहा है. 

वीडियो में रोहित शर्मा को दिखाया  

पोस्ट में एक वीडियो है, उस वीडियो में भारतीय क्रिकेट पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा जीत की खुशी मनाते हुए भावुक हो गए और जमीन पर लेट गए. इस पर विजय शेखर शर्मा ने कहा कि यह एक चैंपियन लीडर्स का परफेक्ट एक्सप्रेशन है. 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup भारत ने जीता, सुंदर पिचाई और सत्य नडेला ने कही ये बात

विजय शेखर शर्मा का पोस्ट 

नडेला और पिचाई ने भी दी बधाई 

माइक्रोसॉफ्ट चेयरमैन और CEO सत्य नडेला और Google CEO सुंदर पिचाई ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. सुंदर पिचाई ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया. 

Advertisement

उन्होंने पोस्ट में कहा, क्या खेल था, मैं मुश्किल से सांस ले पाया, खेल अद्भुत था. टीम इंडिया को जीत की बधाई हो. भारत इस जीत का हकदार था. साउथ अफ्रिका ने भी बेहतर खेला. शानदार #WorldT20.

सत्य नडेला ने भी दी शुभकामनाएं 

Microsoft में चेयरमैन और CEO सत्या नडेला ने भी टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया. 

नडेला ने अपने पोस्ट में कहा, क्या फाइनल था,  टीम इंडिया को जीत की बधाई, साउथ अफ्रिका ने भी अच्छा खेला. सुपर वर्ल्ड कप...आइए हम वेस्ट इंडीज और यूएसए में और अधिक क्रिकेट खेलें!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement