अब Meta खत्म कर रही है इन लोगों की नौकरी, AI और स्मार्ट चश्मों पर करते हैं काम

मेटा अब फिर से कुछ लोगों की नौकरी पर तलवार चलाने जा रही है. दरअसल, मेटा एक आउटसोर्सिंग फर्म के साथ मिलकर काम करती है, जो केन्या स्थित लोगों के साथ मिलकर मेटा के डेटा का रिव्यू करते हैं. इसमें स्मार्ट ग्लास द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो और इमेज पर लेबलिंग करनी होती है.

Advertisement
स्मार्ट ग्लास की रिकॉर्डिंग का इंसानों द्वारा एनालाइज किया जाता है. (Photo: Reuters) स्मार्ट ग्लास की रिकॉर्डिंग का इंसानों द्वारा एनालाइज किया जाता है. (Photo: Reuters)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

Meta AI Glass की लॉन्चिंग के साथ ही प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे और अब ये विवाद बड़े स्तर पर पहुंच चुका है. नई जानकारी सामने में आया है कि मेटा ग्लास के द्वारा रिकॉर्ड किए गए डेटा का रिव्यू करने वालों की भी अब नौकरी खत्म होने जा रही है.

ये लोग कर्मचारी डेटा एनोटेटर्स थे. इनका काम विज़ुअल कंटेंट को लेबल करना और AI के जवाबों का रिव्यू करके उनकी एक्युरेसी को चेक करना था. 

Advertisement

डेटा रिव्यू के दौरान कई बार लोगों के सेंसटिव फोटो और वीडियो तक आ जाते थे. इन कर्मचारियों का काम Meta AI और स्मार्ट ग्लासेस से कैप्चर किए गए वीडियो और इमेज को एनालाइज करना है,  जिससे AI मॉडल को ट्रेन किया जा सके. इन कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग फर्म सामा ने नियुक्ति दी थी.  

स्वीडिन अखबार ने किया था खुलासा 

स्वीडन के अखबार ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया था कि AI ट्रेनर के द्वारा किया जा रहे रिव्यू में कई बार फुटेज नॉर्मल से काफी आगे बढ़ जाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को डेटा एनालाइज करते हैं, उसमें सेंसटिव रिकॉर्डिंग्स भी आ जाती हैं. इनमें लोग टॉयलेट का इस्तेमाल करते हुए लोग तक दिखाई देते हैं. एक कर्मचारी ने कहा कि वे सब कुछ देखते हैं बेड रूम तक के फोटो देख चुके हैं.  

Sama के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया

Advertisement

रिपोर्ट्स के आने के बाद अब मेटा ने Sama के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है. कंपनी ने इसके पीछे की वजह बताई और कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि Sama उसके तय मानकों पर खरा नहीं उतर पाया. 

Sama ने मेटा के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने हमेशा से सभी पैरामीटर्स को फॉलो किया है, जिसमें ऑपरेशनल, सुरक्षा और क्वालिटी आदि से जुड़े मानक शामिल हैं. कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से करीब 1100 कर्मचारियों की नौकरी खत्म हो जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement