AI से बच्चों की हेल्थ मॉनटरिंग, सरकार का ये है कुपोषण से बचाने का हाईटेक प्लान, चैटबॉट भी होगा लॉन्च

महिला एवं विकास मंत्रालय एक खास AI टूल लेकर आ रहा है, जिसकी मदद से बच्चों के कुपोषण को ट्रैक किया जा सकेगा और उसे कम करने में भी मदद हो सकेगी. साथ ही AI ChatBOT तैयार किया जा रहा है, जो आगनबाड़ी वर्कर की मदद करेगा. इसमें रियल टाइम डेटा को ट्रैक किया जा सकेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
AI की मदद से बच्चों को कुपोषण से बचाया जाएगा. (Photo: Unsplash) AI की मदद से बच्चों को कुपोषण से बचाया जाएगा. (Photo: Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

AI Impact Summit के दौरान सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया है. अब सरकार कल्याणकारी योजनाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का यूज करेगी. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में एक AI इनेबल चैटबॉट को तैयार किया जाएगा, जो आगनबाड़ी वर्कर की मदद करेगा. 

मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक ने कहा कि AI बेस्ड ग्रोथ मॉनिटरिंग टूल्स की मदद से रिजल्ट को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जाएगा. ये जानकारी मनी कंट्रोल्स से मिली है. 

Advertisement

कुपोषण के शुरुआती लक्षण का पता लगाएगा 

अनिल मलिक ने बताया है कि बच्चों और महिलाओं की ग्रोथ और कुपोषण के शुरुआती लक्षण का पता लगाने के लिए डेटा रिकॉर्ड किया जाएगा. मंत्रालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए AI टूल को यूज किया जाएगा और उसमें डिजिटल रिकॉर्डिंग होगी. 

रियल टाइम ट्रैकिंग में करेगा मदद 

मंत्रालय इस पहल से रियल टाइम ट्रैकिंग रिकॉर्ड्स चाहता है. इस डेटा से सरकार न्यूट्रिशन प्रोग्राम में रुकावट बनने वाले कारणों को समय रहते हटाना चाहती है. 

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया पोस्ट, दिखाया AI Expo का टूर, वीडियो में देखें हाइलाइट्स

आगनबाड़ी नेटवर्क की ली जाएगी मदद 

अनिल मलिक ने बताया है कि AI का यूज करके मॉनिटरिंग कैपिबिलिटीज को बेहतर किया जा सकेगा. इसके लिए आगनबाड़ी नेटवर्क की मदद ली जाएगी. 

Advertisement

आगनबाड़ी वर्कर के लिए AI इनेबल चैटबॉट 

बड़े स्तर पर डिजिटल पुश देने के लिए मंत्रालय एक AI इनेबल चैटबॉट को भी पेश करेगी. ये AI इनेबल चैटबॉच आगनबाड़ी वर्कर्स की सहायता करेगा. 

आगनबाड़ी वर्कर को दिए जाएंगे 11 लाख स्मार्टफोन

महिला एवं विकास मंत्रालय की तरफ से आगनबाड़ी वर्कर को करीब 11 लाख स्मार्टफोन बांटे जाएंगे.  स्मार्टफोन का डिस्ट्रीब्यूशन पोशन अभियान के तहत होगा. सरकार इस पहल की मदद से 5G स्मार्टफोन के साथ अपग्रेडिंग करना चाहती है. 

यह भी पढ़ें: चाइल्ड सेफ्टी से हेल्थकेयर तक… AI Impact Summit में आज भी होगा बड़ा ऐलान

चैटबॉट क्विक गाइडलाइन्स प्रोवाइड कराएगा

AI चैटबॉट फ्रंट लाइन वर्कर को क्विक गाइडलाइन्स प्रोवाइड कराएगा. यह गाइडलाइन्स पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए होंगी. इस चैटबॉट से डिविलरी सर्विस को ज्यादा बेहतर तरीके से जमीनी हकीकत पर उतारा जा सकेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement