Xiaomi 17 सीरीज भारत में लॉन्च, 90 हजार रुपये से शुरू है कीमत, टॉप वेरिएंट 1.29 लाख रुपये का

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 लॉन्च कर दी है. Xiaomi 17 की कीमत 90 हजार रुपये से शुरू होती है, जबकि, Xiaomi 17 Ultra को 1.29 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं इनके फीचर्स क्या हैं.

Advertisement
Xiaomi 17 Ultra Xiaomi 17 Ultra

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

भारत में आज शाओमी ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 17 Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए गए हैं. Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra. दोनों ही स्मार्टफोन्स प्रीमयिम हैं और कीमत 1 लाख रुपये के ऊपर जाती है. 

कंपनी ने इन फोन्स को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया है जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी तीनों में फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं. इस बार शाओमी ने कैमरा टेक्नोलॉजी के लिए Leica के साथ अपनी पार्टनर्शिप को और मजबूत किया है.

Advertisement

Xiaomi 17 Features

Xiaomi 17 की बात करें तो यह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है. इसमें करीब 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.

फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे काफी तेज बनाता है और गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक स्मूद एक्सपीरियंस देता है.

Xiaomi 17 Camera

कैमरे की बात करें तो Xiaomi 17 में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Xiaomi 17 Battery

फोन में बड़ी 6330mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड HyperCharge और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पूरे दिन आराम से चल सकती है, चाहे यूज़र गेमिंग करे, वीडियो स्ट्रीम करे या फोटो खींचे.

Advertisement

Xiaomi 17 Ultra Features

Xiaomi 17 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम और पावरफुल फोन है. इसमें 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.

फोन में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है और यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS के साथ आता है.

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम है. Xiaomi 17 Ultra में दुनिया का पहला 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है, जो बेहतर डायनामिक रेंज के साथ फोटो खींचने में मदद करता है.

Xiaomi 17 Ultra Camera

इसके साथ Leica ट्यून किया गया कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. यह टेलीफोटो कैमरा 75mm से 100mm तक मैकेनिकल ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर की चीजों को भी काफी साफ कैप्चर किया जा सकता है.

वीडियो के मामले में भी यह फोन काफी एडवांस है. इसमें Dolby Vision और 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं, जो खासकर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं.

Xiaomi 17 Ultra Battery

बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Advertisement

Xiaomi 17 Series Price

कीमत की बात करें तो भारत में Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है. वहीं Xiaomi 17 Ultra की प्रभावी कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल हैं.

कंपनी के मुताबिक, Xiaomi 17 Series की बिक्री भारत में 18 मार्च 2026 से शुरू होगी. यह स्मार्टफोन Amazon, mi.com और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

बड़ा सवाल ये है कि क्या भारत में 1 लाख रुपये के रेंज का शाओमी स्मार्टफोन्स बिकेगा? ऐसा इसलिए, क्योंकि इस कंपनी की छवी मोस्टली बजट स्मार्टफोन कैटिगरी की है. आम तौर पर यहां इस कीमत पर लोग iPhone या Samsung प्रेफर करते हैं. इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि लोग इसे कितना पसंद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement