Poco X3 को आज यानी 22 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. इसकी लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे से होगी. इसे इस साल फरवरी में देश में लॉन्च हुए Poco X2 के अपग्रेड के तौर पर उतारा जाएगा. कंपनी ने यूरोपिनयन मार्केट में इस महीने की शुरुआत में Poco X3 NFC को लॉन्च किया था. जबकि इसके इंडियन वेरिएंट को Poco X3 कहा जाएगा. इसमें थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे.
Poco X3 की कीमत का ऐलान फोन की लॉन्चिंग के दौरान की जाएगी. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के यूट्यूब चैनल समेत दूसरे सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए की जाएगी. यूरोपियन मार्केट में Poco X3 NFC के बेस 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत EUR 229 (लगभग 19,900 रुपये) रखी गई थी. उम्मीद है कि भारत में भी कीमत इसी के आसपास हो सकती है. Poco X3 NFC की लॉन्चिंग कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे कलर ऑप्शन में की गई थी.
कंपनी ने भारत में Poco X3 की लॉन्चिंग से पहले फ्लिपकार्ट पर टीजर बैनर जारी किया है. इसके मुताबिक इस स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और लिक्वि़ड कूल टेक्नोलॉजी दी जाएगी.
इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से बात करें तो Poco X3 में Poco X3 NFC के मुकाबले बड़ी बैटरी दिए जाने का दावा किया गया है. यानी ये बैटरी 5,160mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाला होगा. ये लीक्ड रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन को 8GB रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा. बाकी सारे स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च के बाद ही सामने आ पाएंगे.
aajtak.in