यूपी: शादी के लिए नहीं माने परिजन, पेड़ से लटक कर प्रेमी युगल ने दी जान

एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीतमपुर की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं.

Advertisement
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 26 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

  • उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की घटना
  • बबूल के पेड़ से लटके मिले शव

पूर्वी उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित चंदौली जिले में शादी के लिए परिजनों के तैयार नहीं होने पर एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीतमपुर की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं.

Advertisement

बताया जाता है कि जीरिया पहाड़ी के समीप एक बबूल के पेड़ से लटक रहा युगल का शव मिला. दोनों के शव साड़ी के फंदे से लटक रहे थे. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. क्षेत्रीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों का शव पेड़ से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें- यूपी के एटा में दर्दनाक घटना, घर में मिले परिवार के 5 लोगों के शव

बताया जाता है कि दोनों ही पीतमपुर गांव के जीरिया झोर बस्ती के रहने वाले थे. दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी. पुलिस युवक और युवती, दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- खेत में पानी जाने को लेकर दो परिवारों में जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

इस संबंध में एडिशनल एसपी नक्सल बीरेंद्र यादव ने कहा कि दोनों के परिजन भी इसे आत्महत्या मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा. पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. दोनों में से किसी के भी परिजन ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement