टीम इंडिया संग फोटो पर ट्रोल हुईं थीं अनुष्का, पहली बार द‍िया जवाब

पिछले दिनों इग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ एक ग्रुप फोटो में कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी दिखी थीं. कुछ लोगों ने इसे प्रोटोकाल के खिलाफ बताया था. हालांकि बाद इमं रिपोर्ट्स आईं कि उच्चायोग में खिंचाई गई फोटो से किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ. अब इस पूरे मामले पर अनुष्का ने प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
वरुण धवन-अनुष्का शर्मा वरुण धवन-अनुष्का शर्मा

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा हाल ही में इग्लैंड में टीम इंडिया के साथ खिंचाई एक ग्रुप फोटो की वजह से सोशल मीड‍िया पर कुछ लोगों के निशाने पर आ गई थीं. अब इस पूरे मामले पर पहली बार अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सुई-धागा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनुष्का ने कहा, "जो भी हुआ वो गाइडलाइन के मुताबिक ही था. सोशल मीड‍िया पर ट्रोल‍िंग जैसी चीजें आए द‍िन होती हैं. मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं देती. ट्रोर्ल्स का जवाब देकर मैं उन्हें अटेंशन नहीं दे सकती हूं" 

Advertisement

बता दें कि पिछले दिनों अनुष्का शर्मा को फैन्स ने उस वक्त ट्रोल करना शुरू कर दिया था जब टीम इंडिया के साथ उनकी एक फोटो सामने आई. दरअसल, लंदन के भारतीय उच्चायोग में ली गई इस तस्वीर में अनुष्का, इग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के साथ खड़ी नजर आ रही थीं. सभी खिलाड़ियों की पत्नियों में अनुष्का इकलौती थीं. वो सूट पहने विराट के साथ खड़ी थीं.

इस तस्वीर को लेकर लोगों ने अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया. क्रिकेट फैन्स ने इसे अनप्रोफेशनल और नियमों का उल्लंघन करार दिया. कहा गया कि अनुष्का ने ऐसा करते हुए प्रोटोकॉल तोड़ा है. हालांकि बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से तमाम रिपोर्ट्स में इन आरोपों को खारिज किया गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोटो के जरिए किसी तरह का प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा गया था. क्योंकि भारतीय उच्चायोग ने खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ ही बुलाया था. जब भी टीम विदेशी दौरा करती है तो यह एक रिवाज है. उच्चायोग खिलाड़ियों को उनके परिवारों के साथ बुलाता है और यह हर एक का निजी फैसला होता है कि उसे कैसे जाना है. अकेले या पत्नी को साथ लेकर. लंदन में भी खिलाड़ियों को उनके पार्टनर्स के साथ ही बुलाया गया था.

Advertisement

अनुष्का सुई-धागा फिल्म के ट्रेलर के दौरान एक इवेंट पर वरुण धवन के साथ आई थीं. शरत कटार‍िया की डायरेक्ट की गई फिल्म 28 स‍ितंबर को स‍िनेमाघरों में आ रही है. इस फिल्म में अनुष्का ममता का किरदार न‍िभा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »