चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: फाइनल में पहुंचा भारत, आज AUS से भिड़ंत

रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत का सामना 14 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा.

Advertisement
भारतीय हॉकी टीम (getty images) भारतीय हॉकी टीम (getty images)

तरुण वर्मा

  • ब्रेडा (नीदरलैंड्स),
  • 30 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:18 AM IST

भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को नीदरलैंड्स को ड्रॉ पर रोकने के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत का सामना 14 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा.

भारत दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है. वह अब तक खिताब नहीं जीत सका है. 8 बार के चैंपियन और मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत का पहला गोल मंदीप सिंह 47वें मिनट में किया, लेकिन 55वें मिनट में थिएरी ब्रिंकमैन ने बराबरी का गोल कर कर दिया.

Advertisement

भारत ने कुल आठ अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 अंकों के साथ पहले ही फाइनल में जगह बना लिया था.

भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 और दूसरे मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हराने के बाद पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया था लेकिन इसके बाद उसे मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और बेल्जियम के खिलाफ खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »