MS Dhoni Ambati Rahudu IPL Final: धोनी ने रचा इतिहास... क्या रायडू अपने आखिरी मैच में बनाएंगे बेमिसाल रिकॉर्ड?

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स बीच खेला जा रहा है. इस मैच में उतरने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कामय किया है. यदि चेन्नई यह मैच जीतती है, तो धोनी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे.

Advertisement
MS Dhoni and Ambati Rahudu. MS Dhoni and Ambati Rahudu.

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 29 मई 2023,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

MS Dhoni Ambati Rahudu IPL Final: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का खिताबी मुकाबला आज (29 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जा रहा है. यह फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो गया है.

महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई टीम को पांचवां खिताब जिताने के इरादे से मैदान में उतरे हैं. जबकि हार्दिक के कंधों पर गुजरात को लगातार दूसरी बार खिताब जिताने की जिम्मेदारी है. मगर इसी मुकाबले में कुछ ऐसे बड़े रिकॉर्ड भी बनेंगे, जो इतिहास बन जाएंगे.

Advertisement

फाइनल में उतरते ही धोनी रचेंगे इतिहास

इनमें से एक रिकॉर्ड धोनी के नाम हो गया है. बता दें कि माही के आईपीएल करियर का यह 250वां मुकाबला है. इस तरह धोनी ने इस मैच में उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया है. वो आईपीएल इतिहास में 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. धोनी आईपीएल में सिर्फ चेन्नई और पुणे सुपर जायंट्स टीम के लिए ही खेले हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों की लिस्ट में धोनी के बाद दूसरा नंबर रोहित शर्मा का है. रोहित ने अब तक 243 मैच खेले हैं. उन्होंने भी आईपीएल में अभी सिर्फ 2 टीमों मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स के लिए क्रिकेट खेली है.

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर

महेंद्र सिंह धोनी (CSK/RPS) -  250 मैच
रोहित शर्मा (CSK/RPS) -  243 मैच
दिनेश कार्तिक (DC/GL/KKR/KXIP/MI/RCB) -  242 मैच
विराट कोहली (RCB) -  237 मैच
रवींद्र जडेजा (CSK/GL/Kochi/RR) -  225 मैच

Advertisement

बतौर कप्तान धोनी कर लेंगे रोहित की बराबरी

यदि यह फाइनल मुकाबला चेन्नई टीम जीतती है, तो मैच खत्म होने के साथ ही दूसरा बड़ा रिकॉर्ड भी धोनी अपने नाम कर लेंगे. महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है. जबकि धोनी की कप्तानी में अब तक चेन्नई ने ही 4 बार खिताब जीते हैं. आज मैच जीतते हैं, तो 5वां खिताब होगा.

पंड्या-रायडू के पास भी रोहित की बराबरी का मौका

इसके अलावा हार्दिक पंड्या और अंबाति रायडू के पास भी ऐसा ही एक बेमिसाल रिकॉर्ड बनाने का मौका है. बता दें कि रोहित के नाम सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है. 5 उन्होंने मुंबई के लिए खिताब जीता. जबकि एक बार वो 2009 की चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स के भी हिस्सा रहे थे. मौजूदा फाइनल मुकाबले में खेलने उतरने वाले गुजरात टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और चेन्नई टीम के स्टार प्लेयर अंबाति रायडू अब तक 5 बार चैम्पियन टीम का हिस्सा रहे हैं.

हार्दिक ने मुंबई टीम के लिए 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था. एक बार बतौर कप्तान उन्होंने गुजरात को 2022 में चैम्पियन बनाया था. अंबाति रायडू भी 5 बार IPL खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीता था. जबकि 2018 और 2021 आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम खिताब जीती थी, तब रायडू इस टीम का भी हिस्सा रहे थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement