FIFA World Cup England vs Senegal: इंग्लैंड टीम की सेनेगल पर तूफानी जीत, अब क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर

फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में अब प्री-क्वार्टर फाइनल का रोमांच बढ़ता जा रहा है. टूर्नामेंट के चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से करारी शिकस्त दी. हैरी केन, हेंडरसन और साका के गोल के दम पर इंग्लैंड टीम ने सुपर-8 में एंट्री कर ली, जहां उसकी टक्कर फ्रांस से होगी...

Advertisement
इंग्लैंड फुटबॉल टीम (Twitter/Fifa) इंग्लैंड फुटबॉल टीम (Twitter/Fifa)

aajtak.in

  • दोहा,
  • 05 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

FIFA World Cup England vs Senegal: कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में रविवार देर रात प्री-क्वार्टर फाइनल का चौथा मैच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड टीम ने शानदार खेल दिखाया और सेनेगल को 3-0 से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां उसकी टक्कर डिफेंडिंग फ्रांस से होगी.

Advertisement

इस मैच के हीरो इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी केन, जॉर्डन हेंडरसन, बुकायो साका रहे हैं, जिन्होंने 1-1 शानदार गोल दागकर अपनी टीम इंग्लैंड को सुपर-8 में पहुंचाया. इंग्लिश टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. इंग्लैंड पिछली बार भी सुपर-8 में पहुंची थी. जबकि सेनेगल सिर्फ एक बार 2002 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था.

मैच में इस तरह गोल हुए

पहला गोल: 38वें मिनट में जूड बेलिंघम के पास पर जॉर्डन हेंडरसन ने गोल दागा
दूसरा गोल: 45+3वें मिनट में हैरी केन ने फिल फोडेन के पास पर गोल किया
तीसरा गोल: 57वें मिनट में बुकायो साका ने फिल फोडेन के पास पर गोल दागा

इंग्लैंड के लिए फोडेन लगातार दो गोल असिस्ट किए

इस मैच में इंग्लैंड टीम ने शुरुआत से ही सेनेगल पर अपना दबदबा बनाए रखा था. शुरुआती 20 मिनट के खेल में गोल करने के लिए इंग्लैंड ने एक और सेनेगल ने दो बार कोशिश की थी. मगर मैच का पहला गोल 38वें मिनट में आया था. यह गोल जॉर्डन हेंडरसन ने दागा, जिसे जूड बेलिंघम ने असिस्ट किया. इसके बाद पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले यानी 45+3वें मिनट में इंग्लिश कप्तान हैरी केन ने दूसरा गोल दागा. गोल फिल फोडेन ने असिस्ट किया.

Advertisement

मैच के दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड टीम ने अपना दबदबा और आक्रामक खेल कायम रखा. टीम ने 57वें मिनट में ही अपना तीसरा गोल भी दाग दिया. यह गोल स्टार प्लेयर बुकायो साका ने किया. यह लगातार दूसरा गोल फिल फोडेन ने ही असिस्ट किया. इस तरह इंग्लैंड टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया. जबकि सेनेगल टीम पूरे मैच में गोल नहीं दाग सकी.

इंग्लैंड और सेनेगल की स्टार्टिंग-11

इंग्लैंड टीम: हैरी केन (कप्तान), जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), ल्यूक शॉ, जॉन स्टोन्स, काइल वॉकर, हैरी मैग्वायर, डेक्लन राइस, जूड बेलिंघम, जॉर्डन हेंडरसन, बुकायो साका और फिल फोडेन.

सेनेगल टीम: कालिदौ कुलीबली (कप्तान), एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर), अब्दौ डायलो, यूसुफ सबली, इस्माइल जैकब्स, नम्पालिस मेंडी, पाथे सिस, इलिमान नदिये, क्रेपिन डियाटा, इस्माइला सार्र और बूलाए डिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »