Wasim Akram on Saleem Malik: 'मेरे साथ नौकर जैसा....', वसीम अकरम ने सलीम मलिक पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. 56 साल के अकरम ने टीममेट सलीम मलिक पर अपने करियर के शुरुआती दौर में नौकर की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है. वसीम अकरम के नाम टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है.

Advertisement
वसीम अकरम और सलीम मलिक (@Getty) वसीम अकरम और सलीम मलिक (@Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का दुनिया के महानतम तेज गेंदबाजों में होता है. 56 साल के अकरम ने अपने दम पर पाकिस्तानी टीम को कई मुकाबले जिताए. अब वसीम अकरम ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम के अपने पूर्व टीममेट सलीम मलिक पर अपने करियर के शुरुआती दौर में नौकर की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

साल 1984 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वसीम अकरम ने कहा कि टीम के सीनियर सलीम मलिक ने उनसे मालिश कराई और उनसे कपड़े तथा जूते साफ कराए. अकरम ने यह खुलासा अपनी आत्मकथा सुल्तान: एक मेमॉयर में किया है.

क्लिक करें- बेन स्टोक्स ने दिखाई दरियादिली, पाकिस्तान में बाढ़़ पीड़ितों के लिए उठाया ये कदम

इस आत्मकथा के एक अंश के अनुसार, 'वह मेरे जूनियर होने का फायदा उठाते थे. वह नकारात्मक, स्वार्थी थे और मेरे साथ एक नौकर की तरह व्यवहार करते थे. वह कहा करते थे कि मैं उनकी मालिश करूं. उन्होंने मुझे अपने कपड़े और जूते साफ करने का आदेश दिया. मैं गुस्से में था जब रमीज, ताहिर, मोहसिन, शोएब मोहम्मद जैसे टीम के कुछ युवा सदस्यों ने मुझे नाइट क्लबों में आमंत्रित किया.'

दोनों के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती थी

Advertisement

वसीम अकरम 1992 से 1995 तक मलिक की कप्तानी में खेले और ऐसी खबरें थीं कि दोनों खिलाड़ियों के संबंध अच्छे नहीं थे. मलिक ने हालांकि आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अकरम ने ये सब अपनी किताब के प्रचार के लिए लिखा है. पाकिस्तानी मीडिया ने मलिक के हवाले से कहा, 'मैं उन्हें फोन करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मैं उनसे पूछूंगा कि उन्होंने जो लिखा उसका कारण क्या था. अगर मैं संकीर्ण सोच वाला होता तो मैं उसे गेंदबाजी करने का मौका नहीं देता. मैं उससे पूछना चाहता हूं कि उसने मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों लिखी.'

ऐसा रहा अकरम-सलीम का इंटरनेशनल करियर

वसीम अकरम के नाम टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. अकरम ने 356 वनडे इंटरनेशल में 23.52 की औसत से 502 विकेट चटकाए. वहीं 104 टेस्ट मैचों में अकरम के नाम पर 23.62 की एवरेज से 414 विकेट दर्ज हैं. अकरम 1992 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.

साथ ही, 1999 के विश्व कप में वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की थी, जहां वह रनर-अप रही थी. 59 साल के सलीम मलिक की बात करें तो उन्होंने 103 टेस्ट मैच और 283 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस दौरान सलीम ने 12938 रन बनाए जिसमें 20 शतक और 76 अर्धशतक शामिल रहे. सलीम मलिक की छवि मैच फिक्सिंग को लेकर भी धूमिल हुई थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement