सहवाग बोले- भारत 2019 का वर्ल्ड कप जीत सकता है, अगर धोनी...

सहवाग ने कहा कि वर्तमान में भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के पास धोनी जैसे अच्छे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं.

Advertisement
सहवाग सहवाग

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि भारत 2019 का वर्ल्ड कप जीत सकता है, अगर युवा खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाए. सहवाग ने कहा कि धोनी के प्रदर्शन और रणनीति की बदौलत टीम इंडिया ने 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

सहवाग ने एक कार्यक्रम में कहा,' एक युवा खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना पहला विश्व कप टूर्नामेंट सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के साथ 2003 में खेला था. ये सब मेरी मदद कर रहे थे.'

Advertisement

सहवाग ने कहा, वर्तमान में भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के पास धोनी जैसे अच्छे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं और उन्हें 2019 के वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं.'

2011 में हुए विश्व कप में अपने अनुभव के बारे में सहवाग ने कहा, 'इस टूर्नामेंट से दो साल पहले हमारी टीम की एक बैठक हुई थी, जहां हमने यह फैसला लिया था कि हम इस विश्व कप के हर मैच को नॉकआउट मैच की तरह देखेंगे. अगर हम हारे, तो हम विश्व कप से बाहर हो गए समझो. हमने इसके सभी मैच जीते और फाइनल में पहुंचे. इसी प्रकार हमने तैयारी की थी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »