Virat Kohli: विराट कोहली ने जो रूट की तरह 'जादू' दिखाना चाहा... फैन्स बोले- शतक भी कॉपी कर लो

इंग्लिश क्लब लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली अपने बैट को जमीन पर बगैर सहारे के सीधा खड़ा रखने की कोशिश कर रहे थे...

Advertisement
Virat Kohli and Joe Root (Twitter) Virat Kohli and Joe Root (Twitter)

aajtak.in

  • लिसेस्टर,
  • 23 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST
  • कोहली ने वॉर्म-अप मैच में 69 बॉल पर 33 रन बनाए
  • टीम इंडिया को इंग्लैंड से 1 जुलाई से टेस्ट खेलना है

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले ढाई साल से बड़े स्कोर के लिए तरस रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में भी कोहली अपनी खराब फॉर्म से पीछा नहीं छुड़ा पाए हैं. अब कोहली टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हैं, जहां एक टेस्ट मैच खेलना है.

इस टेस्ट से पहले भारतीय टीम और इंग्लिश क्लब लिसेस्टरशायर के बीच गुरुवार (23 जून) से चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस वॉर्म-अप मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. इसके बाद टीम इंडिया ने 81 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए.

Advertisement

ऐसे में विराट कोहली क्रीज पर आए और उन्होंने मोर्चा संभाला. कोहली ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए. उन्होंने 69 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 33 रन बनाए. इस दौरान कोहली को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट की नकल करते देखा गया. यह वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बैट को जमीन पर खड़ा नहीं कर पाए कोहली

दरअसल, कोहली पिच पर अपने बैट को बगैर किसी सहारे के सीधा खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने दो बार अलग-अलग जगह ऐसा ट्राई किया, लेकिन एक भी बार ऐसा करने में सफल नहीं हो सके. बता दें कि इसी महीने के शुरुआत में जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान अपने बैट को थोड़ी देर के लिए जमीन पर सीधा खड़ा रख दिया था. यानी रूट का बैट बगैर किसी सहारे के जमीन पर खड़ा रहा था.

Advertisement

कोहली रूट का जादू नहीं कर पाए

तब रूट का वीडियो काफी वायरल हुआ था. उन्हें फैन्स ने जादूगर तक कह दिया था. अब कोहली ने भी उनका यही जादू करने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें असफल रहे. ऐसे में कोहली को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा- ऐसे ही शतक को भी कॉपी कर लो. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement