महंगे हो गये 'पद्मश्री' विराट, एक दिन की फीस हुई 5 करोड़!

विराट कोहली इन दिनों टीवी विज्ञापनों में छाए रहते हैं, इसलिये उनकी फीस भी महंगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की एक दिन की फीस अब 5 करोड़ रुपये हो गई है.

Advertisement
दोगुनी हुई कोहली की फीस दोगुनी हुई कोहली की फीस

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय सफलता की बुलंदियों पर हैं. वह दिन पर दिन नये आयाम को छू रहे हैं. हाल ही में उनकी अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में मात दी, तो भारत को आईसीसी की टेस्ट गदा भी मिली. गुरुवार को विराट को पद्मश्री सम्मान भी मिला. अब खबर है कि विराट की फीस बढ़ गई है.

Advertisement

एक दिन के 5 करोड़ रुपये!
जी हां, विराट कोहली इन दिनों टीवी विज्ञापनों में छाए रहते हैं, इसलिये उनकी फीस भी महंगी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की एक दिन की फीस अब 5 करोड़ रुपये हो गई है. यह किसी भी सेलिब्रेटी द्वारा एक दिन के लिए ली जाने वाली सबसे ज्यादा फीस है, इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे महंगे स्टार्स में भी शामिल हो गये हैं.


दोगुना हुई फीस
पिछले वर्ष तक विराट कोहली की फीस लगभग आधी थी, वह एक दिन के लिए लगभग 2.5 से 3 करोड़ रुपये तक की फीस लेते थे. माना जा रहा है कि विराट कोहली यह फीस आने वाली अप्रैल से बढ़ाएंगे. बढ़ी हुई फीस के साथ कोहली पेप्सिको के साथ पहली डील करेंगे.

कंपनी ने खबरों को नकारा
हालांकि विराट कोहली के विज्ञापनों व अन्य डील्स करने वाली कंपनी कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट ने इन खबरों का खंडन किया है, उन्होंने कहा कि पेप्सिको के साथ कोहली का एग्रीमेंट अभी बकाया है, उसे बढ़ाने के लिए अभी कंपनी के साथ बातचीत चल रही है.

Advertisement

प्यूमा के साथ किया था करार
गौरतलब है कि विराट कोहली ने हाल ही में स्पोर्ट्स कंपनी प्यूमा के साथ एक बड़ी रकम की डील की थी. उन्होंने प्यूमा के साथ 8 वर्ष के लिए 110 करोड़ रुपये की डील की थी. इनके अलावा विराट कोहली ऑडी लग्जरी कार, एमआरएफ टायर, टिसॉट वॉच, जिओनी फोन, बूस्ट मिल्क ड्रिंक, कोलगेट टूथपेस्ट जैसे प्रॉडक्ट्स को भी इंडॉर्सकरते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »