वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में USA ने दिखाया दम, भारत ए के खिलाफ किया धमाकेदार प्रदर्शन

USA ने इंडिया ए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में दमदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया, हालांकि मैच इंडिया ए ने जीत लिया. भारत के लिए सबसे बड़ी राहत तिलक वर्मा की सफल और फिट वापसी रही. जगदीशन के शतक, बिश्नोई की गेंदबाज़ी और मयंक यादव की वापसी ने भी टीम मैनेजमेंट को सकारात्मक संकेत दिए.

Advertisement
भारत ए ने अमेरिका को वार्म अप मैच में हराया  (PTI Photo) भारत ए ने अमेरिका को वार्म अप मैच में हराया (PTI Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले वॉर्म-अप मैच में USA ने इंडिया ए के खिलाफ शानदार खेल दिखाकर बाकी टीमों को कड़ा संदेश दे दिया है. 239 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए USA ने 19.4 ओवर में 200 रन ठोक दिए.

USA की ओर से एंड्रीज घौस ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि संजय कृष्णमूर्ति ने सिर्फ 18 गेंदों में तेज़ 41 रन जड़ दिए. गेंदबाज़ी में शुभम रंजन सबसे प्रभावी रहे और उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 1 विकेट लिया. वहीं सौरभ नेत्रावलकर ने 4 ओवर में 33 रन दिए और किफायती साबित हुए.

Advertisement

USA का यह प्रदर्शन इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछली बार इसी टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर सुपर-8 में जगह बनाई थी. ऐसे में उनका यह खेल बाकी टीमों के लिए चेतावनी माना जा रहा है.

इंडिया ए की जीत, तिलक वर्मा की वापसी से मिली राहत

हालांकि मुकाबले में इंडिया ए ने 38 रनों से जीत दर्ज की, जिससे भारतीय टीम मैनेजमेंट को राहत मिली. खासकर तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंडिया ए ने वही आक्रामक अंदाज़ अपनाया, जो अब सीनियर टीम की पहचान बन चुका है. नारायण जगदीशन ने शानदार शतक जमाया. उन्होंने 55 गेंदों पर 104 रन बनाए. उनकी पारी में 11 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल थे.

यह भी पढ़ें: 3 चौके, 2 छक्के और 38 रन... वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में चमके तिलक वर्मा

Advertisement

गेंद से रवि बिश्नोई का असर

दूसरी पारी में रवि बिश्नोई ने 3 विकेट झटककर मजबूत दावा पेश किया. अगर वॉशिंगटन सुंदर बाहर होते हैं, तो बिश्नोई उनकी जगह लेने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

तिलक वर्मा ने फिटनेस पर लगाई मुहर

सबसे ज़्यादा ध्यान तिलक वर्मा की वापसी पर था, जो लोअर एब्डॉमिनल सर्जरी के बाद लौटे हैं. उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन हफ्ते का ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोग्राम पूरा किया था. अब जब तिलक नंबर-3 पर वापसी को तैयार हैं, तो लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन की जगह पर खतरा मंडराने लगा है. ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह लगभग तय मानी जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement