T20 World Cup Final: अहमदाबाद में टीम इंडिया को फायदा पहुंचाने वाली पिच की जा रही तैयार? फाइनल से पहले हुआ शॉकिंग खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल में लाल मिट्टी ज्यादा वाली मिक्स्ड पिच तैयार की जा सकती है, जो बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और भारतीय टीम को फायदा पहुंचा सकती है.

Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला (Photo: ITG) भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छह मुकाबले खेले जा चुके हैं और सातवां मुकाबला फाइनल के रूप में खेला जाएगा. यह फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा. आईसीसी टूर्नामेंट में आमतौर पर सभी फैसले आईसीसी के हाथ में होते हैं और इस टूर्नामेंट में भी वही स्थिति है. लेकिन फाइनल से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल के लिए भारतीय टीम के हिसाब से अनुकूल पिच तैयार की जा सकती है.

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है. अहमदाबाद के लिए खास फ्लाइट्स तक की व्यवस्था की गई है. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी.

यह भी पढ़ें: 'डेढ़ अरब लोगों का दबाव…', भारत-न्यूजीलैंड फाइनल पर शोएब अख्तर की भविष्यवाणी

भारत के लिए अनुकूल पिच की तैयारी

फाइनल में भारत को मजबूत दावेदार माना जा रहा है. कई क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार भारत के पास इस समय टी20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. अब खबर है कि पिच भी उनके लिए मददगार हो सकती है.

रिपोर्ट के अनुसार क्यूरेटर मिक्स्ड सॉइल (मिश्रित मिट्टी) वाली पिच तैयार कर सकते हैं. हालांकि इस पिच में काली मिट्टी की तुलना में लाल मिट्टी ज्यादा होगी. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में लाल और काली दोनों तरह की मिट्टी उपलब्ध है, जो हर मैदान में नहीं होती.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 2023 वाली पीड़ा या जीतेंगे वर्ल्ड कप... अहमदाबाद में इस बार इस्तेमाल होगी 'हाइब्र‍िड प‍िच', जानें फाइनल में क्या सरप्राइज मिलेगा?

अगर पिच में लाल मिट्टी ज्यादा रहती है तो इससे बल्लेबाजी को मदद मिलती है, जिससे मेजबान टीम को फायदा मिल सकता है.

2023 वर्ल्ड कप की याद

भारत के लिए यह मैदान 2023 में कड़वी याद भी छोड़ चुका है. तब टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया था. लेकिन 19 नवंबर 2023 को इसी मैदान पर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था.

उस मुकाबले में काली मिट्टी की पिच थी. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी को रोक दिया था. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मिली हार

काली मिट्टी की पिच ने हाल ही में भी भारत को परेशान किया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया था. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार भी रही. इसी वजह से अब माना जा रहा है कि फाइनल के लिए ऐसी पिच तैयार की जाएगी जिसमें लाल मिट्टी ज्यादा हो, ताकि बल्लेबाजों को मदद मिले और भारत की जीत की संभावना बढ़े.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement